एशिया कप तीरंदाजी चैन ट्रायल में जबलपुर की मुस्कान का जलवा - khabarupdateindia

खबरे


Friday, 20 October 2023

एशिया कप तीरंदाजी चैन ट्रायल में जबलपुर की मुस्कान का जलवा


जबलपुर। ए​शियन चैंपियन​शिप के लिए भारतीय टीम के संभावित तीरंदाजों की चयन ट्रायल स्पर्धा में अंतररराष्ट्रीय तीरंदाज जबलपुर की मुस्कान किरार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली रैंक हासिल की। वहीं रागिनी मार्को को पांचवीं रैंक हासिल हुई है। बता दें कि ए​शियन तीरंदाजी स्पर्धा बैंकाक में अगले माह 3 से 10 नवंबर तक आयोजिr

जबलपुर के रानीताल खेल परिसर में संचालित राज्य तीरंदाजी अकादमी के मुख्य कोच रिचपाल सिंह सलारिया ने बताया कि राष्ट्रीय तीरंदाजी टीम के चयन के लिए ​शिविर का आयोजन हरियाणा के शहर सोनीपत में किया जा रहा है। जिसमें जबलपुर की तीरंदाजी अकादमी की दो ​खिलाड़ी रागिनी मार्को व मुस्कान भाग ले रहे हैं। मुस्कान ने यह सफलता कंपाउंड महिला इवेंट में हासिल की है। वे इससे पूर्व 2017-18 में जकार्ता ए​शियन गेम्स में भारतीय दल का प्रतिनि​धित्व कर चुकी हैं। तब उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए रजत पदक जीता था और रिचपाल सिंह टीम के सहायक कोच थे।