गैंगरेप : मुंबई के भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर क्वार्टर में 19 वर्षीय स्टूडेंट को बनाया शिकार, 2 गिरफ्तार - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Sunday, 19 November 2023

गैंगरेप : मुंबई के भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर क्वार्टर में 19 वर्षीय स्टूडेंट को बनाया शिकार, 2 गिरफ्तार









RAFIQUE KHAN



वाराणसी के बीएचयू में गैंगरेप का मामला अभी मीडिया की सुर्ख़ियों से उतरा नहीं 
कि माया नगरी मुंबई के चेंबूर इलाके में स्थित भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) के क्वार्टर में 19 वर्षीय स्टूडेंट के साथ गैंगरेप का नया मामला सामने आ गया। इस मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल के उपरांत एफआईआर दर्ज की और फिर 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 376, 376 डी, 328 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को 20 नवंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इस घटना ने एक बार फिर महिला और खासतौर से नवयुवतीयों की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए दोनों आरोपियों में से एक लड़की का पड़ोसी है। घटना वाले दिन लड़की उसके घर कुछ सामान लेने गई थी। युवक ने उसे नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई। फिर लड़की के बेहोश होने के बाद अपने दोस्त के साथ मिलकर रेप किया।होश आने पर लड़की ने पुलिस में शिकायत की। चेंबूर पुलिस के मुताबिक, घटना 15-16 नवंबर की रात 10 बजे से 12:30 बजे के बीच हुई। लड़की अपनी मां और बहन के साथ पालघर जिले के भोइसर में रहती है। उसके पिता BARC में काम करते हैं। उन्हें एक साल पहले ही कॉम्प्लेक्स में फ्लैट मिला था। लड़की अक्सर अपने पिता के पास आकर रहती थी। घटना वाले दिन भी वह अपने पिता के पास रहने आई थी।

घर पर नहीं था 
आरोपी का परिवार 

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में से एक की पहचान अजीत कुमार यादव (26) के रूप में हुई। उसके पिता भी BARC एम्प्लॉई हैं। अजीत और पीड़ित एक-दूसरे को जानते थे। घटना के दिन अजीत ने गोवंडी निवासी अपने दोस्त प्रभाकर यादव (30) को अपने घर इनवाइट किया था। अजीत का परिवार बाहर गया था और इसलिए उसने अपने दोस्त को अपने फ्लैट पर बुलाया था।15 नवंबर की रात 9 बजे करीब पीड़िता अपने घर खाना बना रही थी। तभी उसे कुछ सामान की जरूरत पड़ी। वह अजीत के घर आई। अजीत ने उसे कॉल्डड्रिंक की बोतल दी, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। कुछ घूंट पीने के बाद, पीड़ित बेहोश हो गई। फिर दोनों लोगों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया।

कोल्ड-ड्रिंक के सैंपल मिले
 घर से 

पुलिस के मुताबिक लड़की को रात में 12:30 बजे के आसपास होश आया तो उसे एहसास हुआ कि उसके साथ रेप किया गया है। इसके बाद वह अपने फ्लैट में भाग गई। फिर उसने बिल्डिंग में रहने वाले अपने कुछ करीबी दोस्तों को इस घटना के बारे में बताया। 16 नवंबर को लड़की के बयान के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली।