हाईकोर्ट में कल 7 नए जज लेंगे शपथ - khabarupdateindia

खबरे


Sunday, 5 November 2023

हाईकोर्ट में कल 7 नए जज लेंगे शपथ








जबलपुर। मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में सोमवार को 7 नए जजों का और इजाफा हो जाएगा। सभी नए जजों को चीफ जस्टिस रवि मालीमठ शपथ दिलाएंगे और उसके बाद से इनकी हाईकोर्ट में न्याय की यात्रा शुरू हो जाएगी। नव नियुक्त जजों में 5 न्यायिक सेवा के अधिकारी हैं, जबकि 2 वकील समुदाय के बीच से चयनित किए गए हैं।

 नव नियुक्त 7 नए जज विनय सराफ, विवेक जैन, राजेन्द्र कुमार वाणी, प्रमोद कुमार अग्रवाल, बिनोद कुमार द्विवेदी, देवनारायण मिश्रा और गजेंद्र सिंह सोमवार, 6 नवंबर को पदभार ग्रहण करेंगे। विनय सराफ, विवेक जैन अधिवक्ता समुदाय के बीच से न्यायाधीश बनाए गए हैं। जबकि शेष पांच न्यायिक सेवा के अधिकारी रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने 17 अक्टूबर को इनके नामों की सिफारिश की थी। जिसके बाद राष्ट्रपति की मुहर लगते ही केन्द्रीय कानून विभाग ने नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी थी।