अब खंडवा में गैंगरेप का शिकार बनी नाबालिक, पहले दोस्ती, फिर दुष्कर्म और फिर दोस्तों के हवाले, घटना के बाद महाराष्ट्र पहुंचा दिया - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Monday, 25 December 2023

अब खंडवा में गैंगरेप का शिकार बनी नाबालिक, पहले दोस्ती, फिर दुष्कर्म और फिर दोस्तों के हवाले, घटना के बाद महाराष्ट्र पहुंचा दिया




Rafique Khan


मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक नाबालिक के साथ गैंगरेप की खबर मिली है। ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा से एक लड़के ने पहले सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद नाबालिक लड़की को अपने अन्य दोस्तों के हवाले कर दिया, जिन्होंने भी उसके साथ दुराचार किया। आरोपियों ने घटना के बाद छात्र को महाराष्ट्र भेज दिया था। खंडवा पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की सोशल मीडिया के जरिए अनुराग से दोस्ती हुई। छात्रा स्कूल से बाहर निकली तभी अनुराग और हरीश ने उसे बाइक से घर छोड़ने को कहा। छात्रा इसके लिए तैयार हो गई तो आरोपी उसे घर छोड़ने की बजाय जंगल की तरफ ले गए। थोड़ी देर में मोटरसाइकिल से अनुराग और हरीश के दो अन्य दोस्त शाहरुख और गोल्डी आ गए। पीड़ित छात्रा द्वारा पुलिस थाने में की गई शिकायत के अनुसार, आरोपी कनूद जंगल से सटे गोल्डी के खेत में ले गए और चारों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही अनुराग से शादी कराने का वादा करते हुए उसे महाराष्ट्र ले गए। वहां भी दुष्कर्म किया गया। बताया जाता है कि पीड़ित छात्रा की शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उनमें से तीन आरोपी शाहरुख, हरीश व गोल्डी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अनुराग फरार है। पीड़ित छात्रा के अनुसार, आरोपियों ने उसे महाराष्ट्र के अमन नगर से मूंदी के लिए बस में बिठा दिया।