यह है मोहन यादव का नया मंत्रिमंडल, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, जबलपुर से सिर्फ राकेश सिंह - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Monday, 25 December 2023

यह है मोहन यादव का नया मंत्रिमंडल, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, जबलपुर से सिर्फ राकेश सिंह

Rafique Khan

 लंबे समय से लगाए जा रहे कयासों और अटकलें के बाद अंतत मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल का गठन हो ही गया1 मुख्यमंत्री मोहन यादव के वजीरों ने सोमवार को अपराधना 3:30 बजे राज भवन पहुंचकर पद और गोपनीयता की शपथ ली1 आज राजभवन में माननीय राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  की गरिमामयी उपस्थिति में मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने नवनिर्वाचित 18 विधायकों को कैबिनेट मंत्री, 6 विधायकों को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 4 विधायकों को राज्य मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जबलपुर से सिर्फ राकेश सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

इन लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ

कैबिनेट मंत्री - 

1-प्रदुम्न सिंह तोमर

2-तुलसी सिलावट

3-एदल सिंह कसाना

4-नारायण सिंह कुशवाहा

5-विजय शाह 

6-राकेश सिंह

7-प्रह्लाद पटेल

8-कैलाश विजयवर्गीय

9-करण सिंह वर्मा 

10-संपतिया उईके

11-उदय प्रताप सिंह

12-निर्मला भूरिया

13-विश्वास सारंग

14-गोविंद सिंह राजपूत

15-इंदर सिंह परमार

16-नागर सिंह चौहान

17--चैतन्य कश्यप

18-राकेश शुक्ला 

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार )

19-कृष्णा गौर

20-धर्मेंद्र लोधी 

21-दिलीप जायसवाल 

22-गौतम टेटवाल

23- लेखन पटेल 

24- नारायण पवार 

राज्यमंत्री -

25--राधा सिंह

26-प्रतिमा बागरी 

27-दिलीप अहिरवार

28-नरेन्द्र शिवाजी पटेल


राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल, सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा वी.डी. शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। शपथ विधि का संचालन मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा ने किया।