GANG RAPE : स्कूल ले जाकर 10 साल की नाबालिक बच्ची से किया गैंगरेप, टीकमगढ़ में घर से 2 नाबालिक लड़के उठा कर ले गए और वारदात को दिया अंजाम - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Monday, 18 December 2023

GANG RAPE : स्कूल ले जाकर 10 साल की नाबालिक बच्ची से किया गैंगरेप, टीकमगढ़ में घर से 2 नाबालिक लड़के उठा कर ले गए और वारदात को दिया अंजाम





Rafique Khan



मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बम्होरी कला थाना क्षेत्र में एक गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना में 10 साल की मासूम बच्ची को 2 नाबालिक बच्चे उसके घर से उठकर स्कूल ले गए और उसके साथ वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद मासूम की हालत गंभीर हो गई और परिजनों के पता चलने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी नाबालिक लड़कों की तलाश शुरू कर दी है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मामला टीकमगढ़ जिले के बम्हौरीकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत कनेरा चौकी के एक गांव का है। जहां एक महिला अपनी 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची को घर पर अकेला छोड़कर बाजार गई हुई थी। मासूम बच्ची घर पर अकेली थी, इसी का फायदा उठाकर गांव के ही दो नाबालिग लड़के घर में घुस गए और उसे पकड़ कर घर के पास स्थित सरकारी स्कूल में ले गए। जहां बाथरूम में ले जाकर दोनों लड़कों ने बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

लहूलुहान हालत में घर पर छोड़कर भाग गए आरोपी

बताया जाता है कि वारदात को अंजाम देने के बाद लहूलुहान हालत में पीड़िता को घर पर छोड़कर दोनों आरोपी भाग गए। मां मऊरानीपुर किसी कार्य के चलते गई हुई थी। तभी नाबालिग को अकेला पाकर गांव के ही दो नाबालिग, जिनकी उम्र करीब 13 और 15 वर्ष है। जब उसकी मां शाम को बाजार से वापस घर आई तो पीड़िता लहूलुहान हालत में कमरे में पड़ी थी। होश में आने के बाद पीड़िता ने आप-बीती अपनी मां को सुनाई। इसके बाद दोनों थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।दुष्कर्म के बाद नाबालिग की तबियत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए पहले तो निजी क्लीनिक ले जाया गया1 शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जिला अस्पताल पहुंचकर मेडिकल परीक्षण कराया। पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना को अंजाम देने वाले दोनों फरार आरोपियों की पुलिस ने तलाश शुरू दी है।