स्कूल से लौट रही नाबालिक को सहेलियों के बीच से उठाया और किया गैंगरेप, घटना से इलाके में मचा हड़कंप, 7 आरोपियों को दबोचा गया - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 22 December 2023

स्कूल से लौट रही नाबालिक को सहेलियों के बीच से उठाया और किया गैंगरेप, घटना से इलाके में मचा हड़कंप, 7 आरोपियों को दबोचा गया





Rafique Khan


मध्य प्रदेश में नाबालिकों की गैंगरेप की घटनाएं थम नहीं रही है। लगातार किसी न किसी जिले से आए दिन यह खबर सामने आ रही है। मध्य प्रदेश के सागर जिला अंतर्गत शाहगढ़ में गुरुवार को एक नाबालिक स्कूली छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। मामले में नाबालिक को स्कूल से लौट रही उसकी सहेलियों के बीच से उठाया गया और फिर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


वारदात के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि शाहगढ़ थाना क्षेत्र निवासी शासकीय हाई स्कूल में कक्षा 9वीं में अध्ययनरत छात्रा अपनी सहेली के साथ दोपहर साढ़े तीन बजे मझघटिया स्थित मंदिर में दर्शन के लिए गई थी। पहाड़ी पर स्थित मंदिर के लिए दोनों लड़कियां जंगल पर से कच्चे रास्ते से जा रही थीं, तभी रास्ते में उन्हें आरोपित लड़के पीछा करने लगे। लड़की की सहेली डर कर वहां से दूसरे रास्ते से भाग गई। लड़की को पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके साथ उसके साथी भी थे। दुष्कर्म के बाद आरोपित वहां से भाग गए। जैसे तैसे लड़की जंगल से सड़क की ओर आई तो वहां पर अमन के दोस्त साहिल और बिट्टू उसे पकड़े हुए थे। आराेपित सहेली का वीडियो बनाते हुए उसे धमका रहे थे और छेड़छाड़ कर रहे थे। इतना ही नहीं आरोपितों ने इसके बाद दोनों लड़कियों को बाइक पर बैठाकर जंगल की तरफ भी ले गए। लड़की ने बताया कि आरोपितों ने उनकाे उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देते हुए किसी को न बताने के लिए कहा और वहां से भाग गए।

एक को छतरपुर से गिरफ्तार 

दोनों लड़कियां अपने घर आ गई। डर के कारण किसी को नहीं बताया। इसके बाद अगले दिन जब लड़की के माता-पिता दिल्ली से मजदूरी कर वापस घर आए तो लड़की ने मां को सारी बात बताई, जिसके बाद स्वजन लड़की को लेकर शाहगढ़ थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। लड़की के कहे अनुसार पुलिस ने एक नाबालिग सहित कुल सात आरोपितों पर सामूहिक दुष्कर्म, पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। छह आरोपितों को क्षेत्र से और एक को छतरपुर से गिरफ्तार किया गया है।