भारतीय विमान क्रैश, अफगानिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर, जा रहा था मास्को - khabarupdateindia

खबरे


Sunday, 21 January 2024

भारतीय विमान क्रैश, अफगानिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर, जा रहा था मास्को






Rafique Khan

मॉस्को जा रहा भारतीय प्लेन रविवार को अफगानिस्तान में क्रैश हो गया। ये अफगानिस्तान के रास्ते रूस जा रहा था। पाकिस्तानी मीडिया हाउस समा के मुताबिक हादसा अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में हुआ है। बदख्शां प्रांत के पुलिस कमांड ने बताया कि प्लेन कल रात रडार से गायब हो गया था। एटीसी के अफसर लगातार इसकी पतासाजी का प्रयास कर रहे थे लेकिन कहीं से कोई संपर्क संभव नहीं हो सका था और रविवार को सुबह इस तरह की जानकारी सामने आई है।

बताया जाता है कि अब तक सिर्फ यही जानकारी उपलब्ध है कि अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत के जिबक जिले में रविवार को एक भारतीय यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बदख्शां पुलिस कमांड ने कहा कि यात्री विमान कल रात रडार से गायब हो गया और उक्त प्रांत के ज़िबक जिले के 'आर्टिलरी' क्षेत्र के ऊंचे पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अब तक की जानकारी के मुताबिक, यह विमान शनिवार रात राडार से गायब हो गया था। भारत सरकार की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है। विमान में कितने यात्री सवार थे? उनमें कौन लोग थे? और कहां के रहने वाले थे? आदि आदि जानकारियां भी अभी सामने नहीं आ सकी है। मृतक संख्या के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। मीडिया ने भारत सरकार से लगातार संपर्क बनाए रखे हुआ है ताकि जो भी अपडेट मिले वह सामने आ जाए।