khabarupdateindia

जबलपुर कलेक्टर की भी हुई छुट्टी , दीपक सक्सेना होंगे नए कलेक्टर, शीतल पटले को नरसिंहपुर की जिम्मेदारी, डिंडोरी में अखिल को बनाया एसपी



Rafique Khan 

जिस दिन से डॉक्टर मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली है, उसी दिन से ऐसा लग रहा है कि मुख्यमंत्री जोर का झटका धीरे से देने की तर्ज पर काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बुधवार को जबलपुर में ढेर सारे आयोजनों में शिरकत की। इस दौरान कैबिनेट मीटिंग से लेकर संभागीय तथा महाकौशल क्षेत्र की समीक्षा भी की गई। जबलपुर कलेक्टर सौरभ सुमन की पीठ भी थपथपाई और उनके कार्यों की सराहना भी की और गुरुवार को उनकी छुट्टी करने का आदेश भी जारी कर दिया गया। सौरभ सुमन को मंत्रालय में अपर सचिव बनाया गया है। जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह की तरह उन्हें भी कोई विभाग फिलहाल आवंटित नहीं किया गया है। जबलपुर कलेक्टर के रूप में दीपक कुमार सक्सेना की पदस्थापना की गई है। दीपक कुमार सक्सेना इसके पहले संभाग के नरसिंहपुर जिले में कलेक्टर रह चुके हैं। वहीं नरसिंहपुर में शीतल पटले को कलेक्टर बनाया गया है। डिंडोरी से हटाए गए पुलिस अधीक्षक के स्थान पर अखिल पटेल को नए पुलिस कप्तान का दायित्व सोपा गया है।

Previous Post Next Post
khabarupdateindia