शॉपिंग कॉम्पलेक्स में आग, 39 लोगों की मौत; 102 लोगों को बचाया गया, 50 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती कराए गए - khabarupdateindia

खबरे

शॉपिंग कॉम्पलेक्स में आग, 39 लोगों की मौत; 102 लोगों को बचाया गया, 50 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती कराए गए



Rafique Khan

बुधवार को एक चीन के जियांग्शी प्रांत में शॉपिंग कॉम्पलेक्स में अचानक आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 39 लोगों के मारे जाने की पुष्टि वहां की लोकल गवर्नमेंट ने कर दी है। 102 लोगों को बचा लेने का दावा किया जा रहा है। वहीं 50 से अधिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकांश जख्मी आईसीयू में उपचारार्थ है।

सरकार की तरफ से जारी बयान के मुताबिक घटना जियांग्शी प्रांत के युशुई मार्केट में हुई। घटना के वक्त यहां काफी लोग मौजूद थे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। यह शॉपिंग कॉम्पलेक्स एक बेसमेंट में है। आग लगने की वजह का पता नहीं लग सका है, लेकिन लोकल मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि आग एक जंक फूड के स्टॉल से शुरू हुई। 102 लोगों को वहां से निकाल लिया गया। आग पर काबू पा लिया गया है।