Himachal : कांग्रेस को झटका देने वाले 6 विधायकों की सदस्यता रद्द, विधानसभा स्पीकर ने जारी किया आदेश, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का मामला - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Thursday, 29 February 2024

Himachal : कांग्रेस को झटका देने वाले 6 विधायकों की सदस्यता रद्द, विधानसभा स्पीकर ने जारी किया आदेश, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का मामला


Rafique Khan
हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी को झटका देने वाले कांग्रेस के 6 विधायकों पर गाज गिरी है। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के 6 विधायकों की सदस्यता हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने रद्द कर दी है। इस तरह की कार्रवाई के बाद कांग्रेस को धोखे में रखकर नुकसान पहुंचाने वाले नेताओं में खासी हलचल नजर आ रही है। विधानसभा अध्यक्ष ने उक्त निर्णय दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद लिया है। गौरतलब है कि कांग्रेस के उक्त 6 विधायकों ने पार्टी द्वारा जारी किए गए व्हिप का भी पालन नहीं किया था।

इस संबंध में जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि मीडिया से बात करते हुए पठानिया ने कहा कि विधायकों ने पार्टी के व्हिप का पालन नहीं किया। इसलिए उनके खिलाफ ये फैसला लिया गया है। बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष ने बुधवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत 15 विधायकों को सस्पेंड कर दिया था। जानकारी देते हुए हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विधायकों को सस्पेंड करने से पहले मैंने दोनों पक्षों की बात सुनी। इसके बाद मैंने अब उन सभी 6 विधायकों की सदस्यता रद्द करने का फैसला किया है।