स्मृति ईरानी बोली- ममता बैनर्जी TMC के गुंडो को दे रही संरक्षण, समर्थक महिलाओं और लड़कियों के साथ कर रहे यौन उत्पीड़न, जमीन हड़पने का भी लगाया आरोप - khabarupdateindia

खबरे


Monday, 12 February 2024

स्मृति ईरानी बोली- ममता बैनर्जी TMC के गुंडो को दे रही संरक्षण, समर्थक महिलाओं और लड़कियों के साथ कर रहे यौन उत्पीड़न, जमीन हड़पने का भी लगाया आरोप



Rafique Khan

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की साउथ 24 परगना जिले के संदेशखाली में पश्चिम बंगाल सरकार तथा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए। ईरानी ने कहा कि ममता बैनर्जी टीएमसी के गुंडो को संरक्षण दे रही हैं। मुख्यमंत्री के समर्थक और टीएमसी के नेता व कार्यकर्ता महिलाओं व लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न कर रहे हैं और उनकी जमीन भी हड़प रहे हैं। देश के कई लोग इसे समझ नहीं पाए होंगे लेकिन हमने यहां घर-घर जाकर देखा है। टीएमसी के गुंडे पश्चिम बंगाल में घर-घर जाकर पता करते हैं कि किस घर की कौन सी औरत सुंदर है और कौन कम उम्र की है? यह सब पश्चिम बंगाल में धड़ले से चल रहा है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि परगना जिले के संदेशखाली में महिलाओं ने TMC नेता शेख शाहजहां और उनके समर्थकों पर यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि TMC के लोग उन्हें रात में उठा कर लेकर चले जाते थे। जब तक TMC वाले नहीं चाहते थे, तब तक इन औरतों को नहीं छोड़ा जाता था। ईरानी के मुताबिक महिलाओं ने बताया- TMC के गुंडे ज्यादातर हिंदू परिवार की महिलाओं को टारगेट करते थे।ईरानी ने कहा- ममता हिंदुओं के नरसंहार के लिए जानी जाती हैं। वह अपने गुट के पुरुषों को महिलाओं से अभद्रता करने की अनुमति दे रही हैं। देश के लोग इसे चुपचाप कैसे देख सकते हैं। ममता राजनीतिक फायदों के लिए जातियों की गरिमा का सौदा कर रही हैं। संदेशखाली की घटना पर भाजपा समर्थकों ने सोमवार को TMC के खिलाफ प्रदर्शन किया।

भाजपा का विधानसभा में प्रदर्शन, 6 विधायक निलंबित

विधानसभा में सोमवार को इस मामले पर भाजपा विधायकों ने हंगामा किया। तृणमूल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पर नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी, अग्निमित्रा पॉल, मिहिर गोस्वामी, बंकिम घोष, तापसी मंडल और शंकर घोष को असंसदीय आचरण के आरोप में विधानसभा के शेष सत्र से निलंबित कर दिया गया। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस सोमवार को सुबह केरल से कोलकाता पहुंचे और सीधे नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली रवाना हो गए। बोस ने कहा कि संदेशखाली में स्थिति भयावह और चौंकाने वाली है। बोस जब संदेशखाली पहुंचे तो TMC समर्थकों ने हाथों में बैनर लेकर उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। बोस ने संदेशखाली पर राज्य सरकार से रिपोर्ट भी मांगी है।