RSETI के पूर्व डायरेक्टर पर दुष्कर्म की FIR, सहकर्मी ने लगाया गंभीर आरोप, कहा बदनाम करने की दे रहा था लगातार धमकी - khabarupdateindia

खबरे

RSETI के पूर्व डायरेक्टर पर दुष्कर्म की FIR, सहकर्मी ने लगाया गंभीर आरोप, कहा बदनाम करने की दे रहा था लगातार धमकी



Rafique Khan
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिला अंतर्गत गोरखपुर थाने में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र आरएसईटीआई के पूर्व डायरेक्टर पर दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर उनकी एक महिला सहकर्मी ने दर्ज करवाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। यह भी कहा गया है कि सैनिक सोसायटी दिव्या होम्स निवासी ऋषि तिवारी उन्हें बदनाम करने की धमकी भी लगातार दे रहा था। एफआईआर दर्ज करने के लिए थाने में काफी देर तक हंगामा होता रहा तथा धर्म सेना के नेताओं ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग भी की।

जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि अक्टूबर 2022 में एक युवती की संविदा पर ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केन्द्र में नौकरी लगी थी। उसने 17 अक्टूबर 2022 को नौकरी शुरू की। इसके कुछ दिनों बाद युवती केन्द्र के तत्कालीन डायरेक्टर ऋषि तिवारी से मिली। ऋषि और युवती के बीच घनिष्ठता बढ़ गई। दोनों में बातचीत होने लगी। जनवरी 2023 को ऋषि युवती को झांसा देकर अपने साथ फैकल्टी रूम ले गया। जहां युवती से कहा कि उसकी दो महिला मित्र है। ऋषि ने युवती पर अपनी महिला मित्र बनने का दबाव बनाते हुए खाना खर्च उठाने की बात कही। इसके बाद ऋषि ने जबरन युवती से दुष्कर्म किया। आरोपित बार-बार युवती से फैकल्टी रूम में दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता रहा। वह उसे धमकाता कि यदि वह किसी से यह बात कहेगी, तो वह उसे और उसके परिवार की हत्या करा देगा। इतना ही नहीं आरोपित बार-बार शादी न होने तक युवती पर परिवार से अलग रहने का दबाव बनाने लगा। आरोपित युवती को ब्लेकमेल कर अप्रेल 2023 में अपने घर ले गया। जहां उससे दुष्कर्म किया। परेशान हो चुकी युवती ने छह माह में ही 29 अप्रेल 2023 को काम छोड़ दिया। लेकिन उसने उसका पीछा नहीं छोड़ा।