BJP ने जारी की 195 लोकसभा प्रत्याशियों की सूची, जबलपुर से आशीष दुबे पर जताया विश्वास, मध्यप्रदेश की 24 सीटों के लिए नाम - khabarupdateindia

खबरे

BJP ने जारी की 195 लोकसभा प्रत्याशियों की सूची, जबलपुर से आशीष दुबे पर जताया विश्वास, मध्यप्रदेश की 24 सीटों के लिए नाम


Rafique Khan
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 195 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी से प्रत्याशी बनाया गया है। मध्य प्रदेश के जबलपुर संसदीय क्षेत्र में राकेश सिंह के विधानसभा चुनाव निर्वाचित होने के बाद रिक्त हुई सीट पर अब आशीष दुबे को प्रत्याशी बनाया गया है। आशीष दुबे लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहे हैं। पिता पंडित अंबिकेश्वर दुबे से आरएसएस और भाजपा की राजनीति विरासत में मिली है। वह पाटन विधानसभा क्षेत्र से अनेक बार दावेदार रहे लेकिन विधायक अजय बिश्नोई के नाम के चलते उन्हें मौका नहीं मिल पा रहा था। खबर अपडेट india.com ने अपने पिछले समाचार में जबलपुर से आशीष दुबे के नाम पर उम्मीद जताई थी, जिस पर भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने शनिवार को मोहर लगा दी।

बीजेपी लोकसभा चुनाव के लिए पहली सूची में मध्यप्रदेश की 24 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। विदिशा से शिवराज सिंह चौहान और गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रत्याशी बनाया गया है। 5 सीटों छिंदवाड़ा, इंदौर, उज्जैन, बालाघाट और धार के लिए अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं। भाजपा की पहली सूची में पीएम नरेन्द्र मोदी का भी नाम है। 34 केन्द्रीय मंत्री और राज्यमंत्रियों के नाम इस सूची में हैं। 1 लोकसभा अध्यक्ष और दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम भी है। 28 महिलाओं के नाम हैं, 50 से कम उम्र वाले 47 उम्मीदवार हैं। अनुसूचित जाति के 27 उम्मीदवार, अनुसूचित जनजाति के 18 उम्मीदवार, पिछड़ा वर्ग 57 उम्मीदवार शामिल हैं।

मप्र लोकसभा के लिए जारी नामों की सूची

भोपाल - आलोक शर्मा

मुरैना - शिवमंगल सिंह तोमर

भिंड - संध्या राय

ग्वालियर - भारत सिंह कुशवाहा

गुना - ज्योतिरादित्य सिंधिया

सागर- श्रीमती लता वानखेड़े

टीकमगढ़ - वीरेंद्र खटीक

दमोह - राहुल लोधी

खजुराहो - वीडी शर्मा

सतना - गणेश सिंह

रीवा - जर्नादन मिश्र

सीधी - डा राजेश मिश्रा

शहडोल - हिमाद्री सिंह

जबलपुर - आशीष दुबे

मंडला - फग्गन सिंह कुलस्ते

होशंगाबाद - दर्शन सिंह चौधरी

विदिशा - शिवराज सिंह चौहान

देवास - महेंद्र सिंह सोलंकी

मंदसौर - सुधीर गुप्ता

रतलाम - अनिता चौहान

खरगोन- गजेंद्र पटेल

खंडवा - ज्ञानेश्वर पाटिल

बैतुल - दुर्गादास उइके


इस तरह लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों को घोषित करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी ने बाजी मार ली और कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव से कहीं और अधिक नियोजित तरीके से प्रत्याशियों का चयन किया है।