कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के दफ्तर में चल रहा था जुआ फड़, पुलिस ने मारा छापा, 15 गिरफ्तार, नेता कपड़े उतार कर घुस गए वॉशरूम में - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 15 March 2024

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के दफ्तर में चल रहा था जुआ फड़, पुलिस ने मारा छापा, 15 गिरफ्तार, नेता कपड़े उतार कर घुस गए वॉशरूम में


रफीक खान
मध्य प्रदेश के भिंड जिला कांग्रेस अध्यक्ष के ऑफिस में जुआ फड़ चल रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस ने देर रात छापा मार कार्रवाई की और मौके से 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से बचने के लिए आरोपी अपने कपड़े उतार कर वॉशरूम में जा घुसे। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब पौने तीन लाख रुपए बरामद किए हैं। इसके अलावा 18 मोबाइल तथा 5 लग्जरी गाड़ियां भी जप्त की गई है। पुलिस इस मामले में और जानकारी जुटाने की भी कोशिश कर रही है ताकि यह खुलासा हो सके कि आखिर कांग्रेस जिला अध्यक्ष के ऑफिस में कितने समय से जुआ फड़ आबाद था?

जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि जानकरी के अनुसार बीती देर रात पुलिस ने ग्वालियर के बिजौली में जेके ग्रुप एंड डेवलपर्स के ऑफिस में जुआ पकड़ा है। यह प्रॉपर्टी डीलिंग ऑफिस भिंड में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह और राकेश कुशवाह का है। ऑफिस के बाहर बोर्ड पर जिलाध्यक्ष का नाम और मोबाइल नंबर भी दर्ज है। पुलिस ने जब कार्रवाई की तो बगल वाले कमरे में कांग्रेस नेता भी बैठे मिले। पुलिस की कार्रवाई देखकर यहां जुआ खेल रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई। वे गिरफ्तारी से बचने के लिए वॉशरूम में घुस गए। जब पुलिस ने वॉशरूम का दरवाजा खुलवाया तो वे बगैर कपड़े के नजर आए। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 15 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि तीन लोग भागने में सफल रहे। पकड़े गए आरोपियों में ऊदल सिंह, विश्वनाथ श्रीवास, उमेश कुशवाह, राजीव कुमार, शिवसिंह, विनोद जाटव, निहाल सिंह, देवेन्द्र, कोमल सिंह, रवि सिंह, दिलीप, राहुल, राजेश कुमार, राधेलाल और रवि कुमार शामिल हैं।कार्रवाई के दौरान मौके से 7 लग्जरी कार, 15 टूव्हीलर और 18 मोबाइल जब्त किए हैं। पुलिस ने यहां से 2 लाख 59 हजार 410 रुपए जब्त किए हैं।