BJP 2nd LIST : भाजपा की दूसरी सूची जारी, मध्य प्रदेश की बाकी 5 सीटों पर भी उम्मीदवारों का ऐलान, छिंदवाड़ा से बंटी साहू और इंदौर से फिर शंकर लालवानी को टिकट - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Thursday, 14 March 2024

BJP 2nd LIST : भाजपा की दूसरी सूची जारी, मध्य प्रदेश की बाकी 5 सीटों पर भी उम्मीदवारों का ऐलान, छिंदवाड़ा से बंटी साहू और इंदौर से फिर शंकर लालवानी को टिकट

रफीक खान
भारतीय जनता पार्टी BJP ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी बीती रात जारी कर दी। इस सूची के जारी होने के बाद मध्य प्रदेश की 29 में से बची हुई 5 सीटों पर उम्मीदवारों का भी ऐलान हो गया। बीजेपी मध्य प्रदेश की 24 सीटों पर पहले ही कैंडीडेट्स घोषित कर चुकी थी। बची हुई 5 सीटों पर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयासों पर भी इस घोषणा के बाद विराम लग गया। छिंदवाड़ा से बंटी साहू तथा इंदौर से इस बार नाम कटने की चर्चाओं के बीच मौजूदा सांसद शंकर लालवानी को ही पुनः टिकट दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा अब तक अपने 195+72=267 उम्मीदवारों के नामों सूची जारी की जा चुकी है।



छिंदवाड़ा सीट से उम्मीदवार बनाए गए बीजेपी के जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने हाल ही में कमलनाथ के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से बंटी 38000 वोट से हारे थे। बीजेपी ने बालाघाट से ढाल सिंह बिसेन का टिकट काटकर भारती पारधी को मैदान में उतारा है।
धार से छतर सिंह दरबार का भी टिकट पार्टी ने काट दिया है। उनकी जगह सावित्री ठाकुर को मौका दिया गया है। भाजपा ने इंदौर सीट से शंकर लालवानी को फिर टिकट दिया है। लालवानी का इंदौर सीट से यह दूसरा चुनाव होगा। लालवानी ने पिछले चुनाव में कांग्रेस के सत्यनारायण पटेल को साढ़े पांच लाख वोट के बड़े अंतर से हराया था। सिंधी वोट बैंक और उनकी बेदाग छवि की वजह से वे दूसरी बार भी भाजपा से लोकसभा टिकट पाने में सफल रहे। चर्चा थी कि इस बार इंदौर से किसी महिला को लोकसभा टिकट मिल सकता है लेकिन भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने फिर लालवानी पर भरोसा जताया।


01. विदिशा~श्री शिवराजसिंह चौहान
02. गुना~श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
03. मंडला~श्री फग्गनसिंह कुलस्ते
04. खजुराहो~श्री वी.डी. शर्मा
05. भोपाल~श्री आलोक शर्मा
06. मुरैना~श्री शिवमंगलसिंह तोमर
07. भिंड~श्रीमति संध्या राय
08. ग्वालियर~श्री भारतसिंह कुशवाहा
09. सागर~श्रीमती लता वानखेड़े
10. टीकमगढ़~श्री वीरेंद्र खटीक
11. दमोह~श्री राहुल लोधी
12. सतना~श्री गणेशसिंह
13. रीवा~श्री जर्नादन मिश्र
14. सीधी~श्री डा राजेश मिश्रा
15. शहडोल~श्रीमती हिमाद्री सिंह
16. जबलपुर~श्री आशीष दुबे
17. होशंगाबाद~श्री दर्शनसिंह चौधरी
18. देवास~श्री महेंद्रसिंह सोलंकी
19. मंदसौर~श्री सुधीर गुप्ता
20. रतलाम~श्रीमती अनिता चौहान
21. खरगोन~श्री गजेंद्र पटेल
22. खंडवा~श्री ज्ञानेश्वर पाटिल
23. बैतुल~श्री दुर्गादास उइके
24. राजगढ़~श्री रोड़मल नागर
25. इंदौर~श्री शंकर लालवानी
26. उज्जैन~श्री अनिल फिरोदिया
27. छिंदवाड़ा~श्री विवेक साहू
28. धार~श्रीमती सावित्री ठाकुर
29. बालाघाट~भारती पारधी