Crocus City Hall : क्रोकस सिटी हॉल में जमकर हुई फायरिंग और धमाके, 150 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल, IS ने ली जिम्मेदारी - khabarupdateindia

खबरे

Crocus City Hall : क्रोकस सिटी हॉल में जमकर हुई फायरिंग और धमाके, 150 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल, IS ने ली जिम्मेदारी



रफीक खान
मास्को स्थित क्रोकस सिटी हॉल में शुक्रवार की रात 5 हमलावर आ घुसे। जिन्होंने जमकर फायरिंग की तथा बम धमाके भी किए। घटना में 150 लोगों की  ही मौत हो गई, जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।धमाके के बाद हॉल का ऊपरी हिस्सा आग की चपेट में आ गया। हॉल में प्रसिद्ध रूसी रॉक बैंड पिकनिक का कॉन्सर्ट चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट IS ने ली है। घटना के बाद क्रॉक्स सिटी हाल में जमकर अफरा तफरी मची रही। एक तरफ जहां लाशों को उठाने का सिलसिला घंटों चलता रहा, वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया जाता रहा।70 से ज्यादा एम्बुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

इस संबंध में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जाता है कि मॉस्को रीजन के पश्चिम में मौजूद क्रास्नोगोर्स्क एरिया के क्रोकस सिटी हॉल को हथियारबंद 5 आतंकवादियों ने अपना निशाना बनाया था। सेना जैसी वर्दी पहने हॉल में दाखिल हुए आतंकवादियों ने हॉल में मौजूद लोगों पर ऑटोमैटिक हथियारों से अंधाधुंध गोलियां चलाईं और कई बम धमाके किए। आतंकवादी ऑटोमैटिक हथियारों के साथ बिल्डिंग के एंट्री गेट पर पहुंचे और गोलीबारी शुरू की। हमले में बचे एक व्यक्ति के मुताबिक, हमलावरों की दाड़ी थी। उनके पास AK सीरीज के हथियार थे। उन लोगों ने मैन गैट बंद कर दिया था और लोगों को पास से गोली मारी। रूस की राजधानी मॉस्को में हुए आतंकी हमले की इस्लामिक स्टेट (IS) ने जिम्मेदारी ली है। आतंकी संगठन ने आमाक न्यूज एजेंसी के जरिए बयान जारी किया।

ईसाइयों की एक बड़ी सभा पर हमला किया

आतंकी संगठन ने कहा, ''इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों ने रूस की राजधानी मॉस्को के बाहरी इलाके क्रास्नोगोर्स्क शहर में ईसाइयों की एक बड़ी सभा पर हमला किया, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए और घायल हो गए और उनके सुरक्षित रूप से अपने ठिकानों पर लौटने से पहले उस जगह पर भारी विनाश हुआ। हॉल पर हमला करने के बाद हमारे लड़ाके मौके से भाग निकले।''
वहीं, रूस के हमले में यूक्रेन का हाथ होने का दावा किया था। जिस पर यूक्रेन ने बयान जारी करते हुए कहा, ''हम इस तरह के आरोपों को यूक्रेन विरोधी उन्माद को बढ़ावा देने के रूप में मानते हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय में यूक्रेन को बदनाम करने का तरीका है। हमारे देश के खिलाफ रूसी नागरिकों को लामबंद किया जा रहा है।''

2009 में बना क्रोकस सिटी हॉल, 3 अलग-अलग ऑडिटोरियम

क्रोकस सिटी हॉल को साल 2009 में क्रास्नोगोर्स्की में बनाया गया था। इसमें तीन अलग-अलग ऑडिटोरियम हैं। जिसमें से एक की क्षमता 7 हजार दूसरे की क्षमता 4 हजार से अधिक लोगों की है। इसमें एक थिएटर भी है जिसमें 3 हजार लोग बैठ सकते हैं। क्रोकस सिटी हॉल में साल 2013 में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता भी आयोजित की जा चुकी है। क्रोकस सिटी हॉल मॉस्को क्षेत्र में सबसे बड़े और सबसे लोकप्रिय संगीत स्थलों में से एक है।