जबलपुर BJP के पूर्व अध्यक्ष की पत्नी ने किया सुसाइड, पुलिस कारण का पता लगाने की कोशिश में जुटी - khabarupdateindia

खबरे


Saturday, 27 April 2024

जबलपुर BJP के पूर्व अध्यक्ष की पत्नी ने किया सुसाइड, पुलिस कारण का पता लगाने की कोशिश में जुटी



रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष शिव पटेल की पत्नी ने सुसाइड कर लिया है। इस घटना के बाद भाजपा खेमे में सन्नाटा सा छा गया। शिव पटेल का नौजवान बेटा 1 वर्ष पूर्व डूबकर मौत का शिकार हो गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा नेता की पत्नी बेटे के सदमे से बुरी तरह आहत थी और लंबे समय से डिप्रेशन में चल रही थी।

जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि जबलपुर के भारतीय जनता पार्टी के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष शिव पटेल की पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि उन्होंने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। घटना अंधमुख बाईपास स्थित शिव पटेल के निवास पर हुई है। फिलहाल इस मामले में अधिक जानकारी नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले उनके बेटे की नर्मदा में डूब कर जान चली गई थी। मृतक महिला का नाम कविता पटेल बताया जा रहा है। मामला जबलपुर के थाना संजीवनी नगर की धन्वन्तरि नगर पुलिस चौकी का बताया जा रहा है। पीएम के बाद मौत के कारण साफ होने की संभावना व्यक्त की गई है।