जीप और ट्रैक्टर की सीधी टक्कर से SUV सवार BJP जिला अध्यक्ष तथा पूर्व विधायक समेत 4 गंभीर रूप से घायल - khabarupdateindia

खबरे

जीप और ट्रैक्टर की सीधी टक्कर से SUV सवार BJP जिला अध्यक्ष तथा पूर्व विधायक समेत 4 गंभीर रूप से घायल


रफीक खान
 मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में जीप और ट्रैक्टर के बीच हुई सीधी टक्कर ने वहां से गुजर रही SUV वाहन को भी अपनी चपेट में ले लिया। एसयूवी सवार भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष तथा एक पूर्व विधायक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। झांसी हाईवे पर हुई इस सड़क दुर्घटना में हुए घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। सभी भाजपा नेता लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार में जुटे हुए थे तथा मध्य प्रदेश के संगठन महामंत्री हेतानंद शर्मा के कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे।

 घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि देर रात करीब 12.30 बजे झांसी हाइवे पर एक जीप ने एक ट्रेक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर जीप नजदीक से गुजर रही भाजपा नेताओं की एसयूवी कार से जा टकराई। हादसे में एसयूवी सवार भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना और पूर्व विधायक राकेश गिरि ट्रेक्टर पर सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। भाजपा नेता हितानंद शर्मा जिले के प्रवास पर आए थे। वो चुनाव प्रचार के लिए दिगौड़ा की ओर गए थे। उनके साथ जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, अमित नुना, राकेश गिरि समेत अन्य नेता साथ थे। रात को टीकमगढ़ की ओर वापस आते समय ये घटना हुई। इसमें अमित नुना और राकेश गिरि को सिर और मुंह में चोट आई है। घटना के बाद इन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद इन्हें घर रवाना कर दिया गया है। बताया कि टीकमगढ़ की ओर से तेज गति से आ रही जीप के चालक की लापरवाही से यह घटना हुई है। उन्होंने बताया कि जिस वाहन में अमित नुना और राकेश गिरि बैठे थे, वो सबसे आगे था। इसके पीछे हरिशंकर खटीक का वाहन था। घटना देख कर वो तुरंत उतरे और दूसरे वाहनों को रोका। इसके बाद ट्रेक्टर पर सवार घायलों को उठाने के साथ ही जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। जिस वाहन ने टक्कर मारी, वो कांग्रेस का प्रचार वाहन था और उसमे कांग्रेस के झंडे रखे हुए थे।