जोबट में पुलिस पर हमला कर डकैतों को छुड़ा ले गई सोमला गैंग, लंदन विलाज London Villas डकैती कांड का मुख्य आरोपी भी था मौजूद - khabarupdateindia

खबरे


Saturday, 13 April 2024

जोबट में पुलिस पर हमला कर डकैतों को छुड़ा ले गई सोमला गैंग, लंदन विलाज London Villas डकैती कांड का मुख्य आरोपी भी था मौजूद


रफीक खान
 मध्य प्रदेश के जोबट से एक बड़ी खबर सामने आई है। मामला यह है कि लंबे समय से समूचे मालवा और आसपास में लूट, डकैती जैसी संगीन वारदातों के लिए आतंक का पर्याय बनी और पुलिस के सामने एक बड़ी चुनौती वाली सोमला गैंग पुलिस के हाथ आते-आते रह गई। पुलिस ने सटीक सूचना के बाद सोमला गैंग के कुछ सदस्यों को दबोच लिया था लेकिन गैंग के अन्य सदस्य वहां आ पहुंचे और उन्होंने पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया। इसके बाद सभी डकैतों को लेकर भागने में कामयाब रहे। सोमला गैंग के जिन बदमाशों को छुड़ा लिया गया है, उनमें लंदन विलास डकैती कांड के आरोपी भी शामिल है।

 जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि लंदन विलाज डकैती कांड के मुख्य आरोपित सोमला गैंग जोबट में पुलिसकर्मियों पर हमला कर फरार हो गई। बदमाश हीरानगर थाना क्षेत्र से जीप चुराकर ले गए थे। जीपीएस ट्रैकिंग के आधार पर पुलिसकर्मियों ने नाकाबंदी लगाई, लेकिन बदमाश पुलिसकर्मियों से ही भिड़ गए। पुलिस ने कई बार दबिश भी दी, लेकिन आरोपित फरार मिले। हीरानगर थाना के अंतर्गत लाहिया कालोनी (कबीटखेड़ी) से पिछले दिनों तूफान वाहन चोरी हुआ था। जीप में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगा हुआ था। जीपीएस से पता चला कि बदमाश जोबट की तरफ गए हैं। झाबुआ पुलिस को अलर्ट किया तो कालीदेवी क्षेत्र में पुलिसवालों ने गाड़ी पकड़ ली। सोमला ने कालीदेवी में ही आइओसी के मैनेजर पुष्पेंद्रसिंह की कार छोड़ी थी। बताते हैं कि बदमाश जीप रोकने वाले पुलिसकर्मियों से भिड़ गए और साथियों को छुड़वा लिया।पुलिस की जांच में पता चला कि बदमाश किराये की गाड़ी लेकर शहर आते हैं। बाहरी क्षेत्र में उतर कर पहले दोपहिया वाहन की व्यवस्था करते हैं। चोरी के इसी वाहन से बड़ी गाड़ी चुराते हैं ताकि लूट-डकैती जैसी घटना को अंजाम दे सकें। पुलिस अब धार, झाबुआ, आलीराजपुर पुलिस की मदद से आरोपितों को ढूंढ रही है। बाणगंगा पुलिस ने लंदन विलाज डकैती कांड के एक आरोपित थावरिया उर्फ राजेश से सोने की अंगूठी जब्त कर ली है। आरोपित ने पूछताछ में स्वीकारा कि डकैती में आकेश उर्फ आकाश, कलम थोगू और सोमला शामिल था।