BJP के MLA की रिश्वतखोर बेटी गिरफ्तार, पन्ना जिले के अमानगंज में नगर परिषद की अध्यक्ष है सारिका खटीक, 30 हजार ले रही थी - khabarupdateindia

खबरे

BJP के MLA की रिश्वतखोर बेटी गिरफ्तार, पन्ना जिले के अमानगंज में नगर परिषद की अध्यक्ष है सारिका खटीक, 30 हजार ले रही थी


रफीक खान
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की अमानगंज नगर परिषद की अध्यक्ष तथा भारतीय जनता पार्टी के विधायक की बेटी सारिका खटीक को लोकायुक्त पुलिस की टीम ने ₹30000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बीजेपी एमएलए की रिश्वतखोर बेटी सारिका लिफ्टर मशीन के बिल पेमेंट को लंबे समय से अटका कर रूपयो की मांग कर रही थी। परेशान ठेकेदार ने नगर परिषद की अध्यक्ष से डील तय की और इसके बाद लोकायुक्त पुलिस के एसपी को सागर जाकर शिकायत की। शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने अपना जाल बिछाया और अध्यक्ष को रंगे हाथों दबोच लिया। उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि पन्ना के अमानगंज नगर परिषद से रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। जहां सागर लोकायुक्त टीम ने नगर पंचायत अध्यक्ष को 30, 000 की रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। सागर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने शिकायत मिलने के बाद नगर परिषद अध्यक्ष को पकड़ने का प्लान बनाया। इसके बाद टीम ने नगर पंचायत अध्यक्ष सारिका खटीक को गिरफ्तार कर लिया है। लिफ्टर मशीन के बिल पेमेंट के लिए ठेकेदार से रिश्वत मांगी थी।सारिका खटीक बीजेपी नेत्री हैंं, फिलहाल नगर पंचायत अध्यक्ष हैं. इसके पहले वे दमोह जिला पंचायत सदस्य भी रही हैं। सारिका खटीक दमोह जिले की हटा विधानसभा क्षेत्र से विधायक उमा खटीक की बेटी है। विधायक की बेटी होने के कारण नगर परिषद में उनका दबदबा भी सामान्य तौर से कहीं बहुत ज्यादा है।


**सागर लोकायुक्त की कार्यवाही*

*आवेदक:_* राघवेंद्र राज मोदी नि. वॉर्ड न. 05 आजाद वार्ड अमानगंज जिला पन्ना

*आरोपिया* - श्रीमति सारिका खटीक पति शारदा खटीक अध्यक्ष नगर परिषद अमानगंज जिला पन्ना

*घटनास्थल* - नगर परिषद अमानगंज जिला पन्ना

*रिश्वत राशि*-30,000/- रुपये।

**आवेदक* *:_ आवेदक की लिफ्टर मशीन के 4 माह के बिल निकालने के एवज में

*ट्रैपकर्ता* :- निरीक्षक रोशनी जैन

*ट्रेप दल सदस्य* - उप.पुलिस अधि. मंजू पटेल, निरीक्षक रंजीत , तथा लोकायुक्त स्टाफ।