ENT की कॉन्फ्रेंस में घपला करने वाले तीन डॉक्टर पर FIR दर्ज, 2 करोड रुपए गबन का लगा है आरोप - khabarupdateindia

खबरे


Friday, 31 May 2024

ENT की कॉन्फ्रेंस में घपला करने वाले तीन डॉक्टर पर FIR दर्ज, 2 करोड रुपए गबन का लगा है आरोप


रफीक खान
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में आयोजित की गई नाक, कान, गले से जुड़ी एक बड़ी कॉन्फ्रेंस में गड़बड़ घोटाला करने वाले तीन डॉक्टर के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। तिलक नगर पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे के अनुसार डॉक्टर शैलेंद्र ओहरी, डॉक्टर विशाल मुंजाल, और डॉक्टर संजय अग्रवाल पर करीब 2 करोड रुपए से ज्यादा के गबन का आरोप है। इन तीनों डॉक्टर के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 420 और 406 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया है। तीन डॉक्टर पर दर्ज हुए मुकदमे के बाद कॉन्फ्रेंस से जुड़े अन्य डॉक्टर में भी हड़कप की स्थिति बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि फरियादी ने पुलिस को बताया कि छह साल पहले इंदौर एक संस्था ने इंदौर में कॉन्फ्रेंस कराई थी। इंदौर में नाक-कान गले से जुड़ी एक कॉन्फ्रेंस के नाम पर तीन डॉक्टरों ने रुपये कलेक्ट किए, लेकिन कॉन्फ्रेंस में उतना खर्च नहीं किया। एकत्र की गई राशि में हुए गबन की शिकायत दो डॉक्टरों ने की थी। मामला कोर्ट तक भी पहुंचा। कोर्ट के आदेश के बाद तीन डॉक्टरों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। फरियादी प्रकाश तारे और डाॅ. राहिल निदान भी नाक-कान-गला विशेषज्ञ हैं। उन्होंने भी कॉन्फ्रेंस में भाग लिया था, लेकिन उन्हें पता चला कि कॉन्फ्रेंस के लिए डॉक्टरों से राशि ली गई, लेकिन उतनी खर्च नहीं की गई। फरियादी डॉक्टरों ने पहले आयोजनकर्ता डॉक्टरों से इसकी शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए।