"दिल दहला दिया", बोगी और इंजन के बीच 2 घंटे फंसा रहा रेल कर्मचारी - khabarupdateindia

खबरे


Saturday, 9 November 2024

"दिल दहला दिया", बोगी और इंजन के बीच 2 घंटे फंसा रहा रेल कर्मचारी


रफीक खान
बिहार के बेगूसराय से एक दिन दहला देने वाली घटना सामने आई है। यह तस्वीर देखकर हर देखने वाले का दिल दहल जाएगा। जहां एक रेल कर्मचारी बोगी और इंजन के बीच दो घंटे तक लगातार फंसा रहा। इस घटना में रेल कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई। रेल कर्मचारी किन परिस्थितियों में फंसा रहा और वह 2 घंटे तक क्यों फंसा छोड़ा गया? यह एक बड़ा सवाल है। घटना बेगूसराय के बरौनी रेल जंक्शन की बताई जा रही है। मरने वाले रेल कर्मी का नाम अमर कुमार राउत बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीआरएम ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मौके का मुआयना किया है लेकिन यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और रेल प्रबंधन इस वीडियो पर ट्रोल भी किया जा रहा है। Heartbroken", railway employee stuck between bogie and engine for 2 hours