राजेश तिवारी को मिलेगी रिवाल्वर, रविंद्र गौतम और प्रभात शुक्ला को 50-50 हजार, नवाजे जाएंगे रुस्तम पुरस्कार से - khabarupdateindia

खबरे

राजेश तिवारी को मिलेगी रिवाल्वर, रविंद्र गौतम और प्रभात शुक्ला को 50-50 हजार, नवाजे जाएंगे रुस्तम पुरस्कार से


रफीक खान
मध्य प्रदेश पुलिस में रहकर उत्कृष्ट सेवा देने वालों को KF रुस्तमजी पुरस्कार से नवाजा जाता है। वर्ष 2019-2020 के लिए परम विशिष्ट अति विशिष्ट एवं विशिष्ट श्रेणी में चयनित किए गए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारी के नाम की घोषणा मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग मंत्रालय द्वारा कर दी गई है। रुस्तम जी पुरस्कार के लिए जबलपुर में लंबे समय तक सेवा देने वाले चर्चित पुलिस अधिकारी रिटायर्ड एडिशनल एसपी राजेश तिवारी को रिवाल्वर और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा जबकि सब इंस्पेक्टर से लेकर डीएसपी तक सेवा दे चुके रिटायर्ड रेल डीएसपी रविंद्र कुमार गौतम तथा सीएसपी कोतवाली रह चुके प्रभात शुक्ला को 50-50 हजार रुपए व प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा पूरे प्रदेश से लगभग 50 पुलिस अधिकारियों का कर्मचारियों को अलग-अलग श्रेणियां में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। Rajesh Tiwari will get a revolver, Ravindra Gautam and Prabhat Shukla will get Rs. 50,000 each and will be honoured with Rustam award

मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के अनुसार परम विशिष्ट श्रेणी के तहत राजेश सहाय, तत्का. जोनल पुलिस अधीक्षक, कार्यालय जोनल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, जिला इन्दौर हाल पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त इन्दौर, राजेश तिवारी, तत्का. अति. पुलिस अधीक्षक, जिला नरसिंहपुर हाल सेवानिवृत्त महिला सुरक्षा, जबलपुर तथा ओम प्रकाश चौंगडे, तत्का. उप निरीक्षक, थाना मझगवां, जिला सतना हाल कार्यवाहक निरीक्षक जिला बडवानी को एक रिवाल्वर एवं प्रमाण पत्र दिया जाएगा। अति विशिष्ट श्रेणी के तहत मनोज शर्मा, निरीक्षक, अनुभाग 3, विशेष शाखा, मुख्यालय, भोपाल, सुश्री ज्योति तिवारी, तत्का. महिला आरक्षक, अ.अ.वि. (विशेष किशोर इकाई), जिला सागर हाल कार्यवाहक प्रधान आरक्षक को एक बारह बोर गन एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। विशिष्ट श्रेणी के तहत शालिनी दीक्षित, तत्का. सहायक पुलिस महानिरीक्षक, महिला अपराध शाखा, पु. मु. भोपाल हाल अति. पुलिस उपायुक्त जोन-3 नगरीय पुलिस भोपाल, संदेश कुमार जैन, तत्का. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सायबर क्राईम, जिला पुलिस बल, भोपाल हाल पुलिस अधीक्षक, रेडियो भोपाल, विनय प्रकाश पॉल, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा पु.मु. भोपाल, विक्रम सिंह, तत्का. अति. पुलिस अधीक्षक, बीना, जिला सागर हाल जिला मउगंज, ममतेश कुमार माली, तत्का. उप पुलिस अधीक्षक, एटीएस मुख्यालय, भोपाल हाल पुलिस अधीक्षक, पी.टी.एस. (एम.टी.) भोपाल, सुश्री निशा रेड्डी, तत्का. एस.डी.ओ.पी. खिलचीपुर, जिला राजगढ़ हाल सेवानिवृत्त अति. पुलिस अधीक्षक जिला आगर मालवा, अभयराम चौधरी, तत्का. उप पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), जिला बैतूल हाल सेवानिवृत्त जिला बैतूल, तत्कालीन निरीक्षक थाना प्रभारी गोहलपुर, जिला जबलपुर हाल सेवानिवृत्त कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार गौतम पुलिस अधीक्षक (रेल) जबलपुर, अवनीत शर्मा, तत्का. निरीक्षक, थाना प्रभारी, कोतवाली, जिला गुना हाल कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक, अजाक जिला शिवपुरी, प्रभात शुक्ला, तत्का. निरीक्षक, जिला पुलिस बल, जिला जबलपुर हाल कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक, अजाक कटनी, सुनील यादव, तत्का. निरीक्षक, थाना प्रभारी, थाना टोंकखुर्द हाल थाना सांवेर, जिला देवास हाल कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक, पीटीएस पचमढी, राशिद अहमद, निरीक्षक, राज्य सायबर सेल जोन, इन्दौर, नरेन्द्र कुमार मिश्रा, तत्का. निरीक्षक, विशेष शाखा, दमोह हाल जबलपुर, कौशलेन्द्र कुमार, तत्का. निरीक्षक, थाना प्रभारी, भौंरासा, जिला देवास हाल सेवानिवृत्त जिला देवास, वीरेन्द्र सिंह धाकड़, तत्का. उप निरीक्षक, थाना प्रभारी, थाना भोजपुर, जिला राजगढ़ हाल कार्यवाहक निरीक्षक, जिला राजगढ, सौरभ पाण्डेय, तत्का. उप निरीक्षक, सायबर क्राईम, जिला भोपाल हाल कार्यवाहक निरीक्षक जिला नर्मदापुरम, राजन अहिरवार, तत्का. उप निरीक्षक, एटीएस मुख्यालय, भोपाल हाल कार्यवाहक निरीक्षक, एटीएस मुख्यालय, भोपाल, संतोष सिंह ठाकुर, तत्का. उप निरीक्षक, एटीएस मुख्यालय, भोपाल हाल कार्यवाहक निरीक्षक, जिला रायसेन, रवि ठाकुर, तत्का. उप निरीक्षक, एटीएस इकाई, इन्दौर हाल कार्यवाहक निरीक्षक, एटीएस इकाई, इन्दौर अखिलेश वर्मा, तत्का. उप निरीक्षक, थाना भौंरासा हाल थाना पीपलरांवा, जिला देवास हाल कार्यवाहक निरीक्षक, जिला राजगढ, विश्वनाथ शुक्ला, तत्का. उप निरीक्षक, एटीएस फील्ड इकाई, भोपाल हाल सेवानिवृत्त कार्यवाहक निरीक्षक, विशेष शाखा पु.मु. भोपाल, राजेन्द्र बागरी, तत्का. उप निरीक्षक, जिला पुलिस बल, जिला जबलपुर हाल सेवानिवृत्त कार्यवाहक निरीक्षक जिला जबलपुर, प्रीति पाटिल, तत्का. उप निरीक्षक, थाना चिचोली, जिला बैतूल हाल जिला बैतूल, संतोष रघुवंशी, तत्का. उप निरीक्षक, क्राईम ब्राँच, भोपाल हाल जिला भोपाल, संजय सूर्यवंशी, तत्का. स.उ.नि., रक्षित केन्द्र, जिला नरसिंहपुर हाल कार्यवाहक उप निरीक्षक, थाना प्रभारी मुंगवानी जिला नरसिंहपुर, महेन्द्र सिंह राजपूत, सउनि (रेडियो) राज्य सायबर पुलिस मुख्यालय, भोपाल, पी. चिन्ना राव, तत्का. प्र. आर. 39, क्राईम ब्राँच, जिला पुलिस बल भोपाल हाल कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक, सायबर क्राईम जिला भोपाल, दीपेश कुमार पटेल, तत्का. प्र. आर. 553, सायबर सेल, सतना हाल कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक, सायबर सेल, सतना, राजेश शर्मा, तत्का. प्र. आर. 402, रक्षित केन्द्र, जिला नरसिंहपुर हाल कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक, थाना गाडरवाडा जिला नरसिंहपुर, ऋषिकेश राय, तत्का. आरक्षक 3031, तकनीकी शाखा, पु. अ., कार्यालय भोपाल दक्षिण, भोपाल हाल कार्यवाहक प्रधान आरक्षक, थाना अशोका गार्डन जिला भोपाल, राजेश कुमार सेन, तत्का. आरक्षक 2428, थाना चूनाभट्टी, भोपाल हाल कार्यवाहक प्रधान आरक्षक, थाना चुनाभट्टी, भोपाल, अनुराग कौरव, तत्का. आरक्षक 62, रक्षित केन्द्र, जिला नरसिंहपुर हाल कार्यवाहक प्रधान आरक्षक, थाना करेली, जिला नरसिंहपुर, राजेन्द्र पटेल, तत्का. आरक्षक 483, रक्षित केन्द्र, जिला नरसिंहपुर हाल कार्यवाहक प्रधान आरक्षक, थाना करेली चौकी आमगांव जिला नरसिंहपुर, नीरज रैकवार, तत्का. आरक्षक 569, सायबर सेल, जिला पन्ना हाल कार्यवाहक प्रधान आरक्षक, पुलिस लाईन जिला पन्ना, प्रदीप यादव, तत्का. आरक्षक, 1697, सायबर सेल, पु.म.नि. कार्यालय, सागर हाल कार्यवाहक प्रधान आरक्षक, पुलिस लाईन जिला सागर, विजय शुक्ला, तत्का. आरक्षक, 83, सायबर सेल, पु.म.नि. कार्यालय, सागर हाल कार्यवाहक प्रधान आरक्षक, सायबर सेल, पु.म.नि. कार्यालय, सागर,अमर तिवारी, तत्का. आरक्षक 406, सायबर सेल, सागर हाल कार्यवाहक प्रधान आरक्षक, सायबर सेल, सागर, संदीप मीणा, तत्का. आरक्षक 590, थाना जीआरपी, जिला खण्डवा हाल रेल इकाई भोपाल (थाना रानी कमलापति), पुष्पेन्द्र सिंह धाकड़, तत्का. आरक्षक 239, थाना जीआरपी, जिला खण्डवा हाल रेल इकाई भोपाल (थाना मुरैना), लक्ष्मी नगपुरे, तत्का. आरक्षक 522, रक्षित केन्द्र, जिला नरसिंहपुर हाल थाना स्टेशनगंज जिला नरसिंहपुर, पुष्पेन्द्र सिंह भदौरिया, तत्का. आरक्षक 3352, तकनीकी शाखा, कार्यालय पुलिस अधीक्षक, दक्षिण, भोपाल हाल सायबर सेल जोन-1 भोपाल, गजेन्द्र सिंह राठौर, आरक्षक 29, राज्य सायबर सेल जोन, इन्दौर, अतुल श्रीवास्तव, आरक्षक 18, राज्य सायबर पुलिस मुख्यालय, भोपाल, पुरूषोत्तम राय, तत्का. स.उ.नि. (अ) शासकीय रेल, हाल कार्यवाहक उप निरीक्षक (अ) एन.आई.ए. (मूल इकाई सामान्य शाखा, पु.मु. भोपाल), संकेत शर्मा, सउनि (अ) प्रशासन शाखा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल संबद्ध मंत्रालय, वल्लभ भवन भोपाल को रु.50,000/- एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।