डबल मर्डर: MP के कटनी में देर रात चाकू बाजी, 2 की मौत, तीन घायलों को जबलपुर रेफर किया गया - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Monday, 28 July 2025

डबल मर्डर: MP के कटनी में देर रात चाकू बाजी, 2 की मौत, तीन घायलों को जबलपुर रेफर किया गया


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर संभाग अंतर्गत आने वाले कटनी जिले में देर रात ताबड़तोड़ चाकू बाजी हुई। इस घटना में जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर मिल रही है। घायल युवकों को इलाज के लिए जबलपुर भेजा गया है। इस घटना की खबर से कटनी जिले में सनसनी व्याप्त है लेकिन घटना के पीछे का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। Double murder: Late night knife fight in Katni, MP, 2 dead, three injured referred to Jabalpur

 मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि चौपाटी में लगभग 2 बजे रात मामूली बात पर दो गुट आपस में उलझ पड़े। इनमें से एक गुट के लडक़ों के पास चाकू था, उन्होंने दूसरे गुट के लडक़ों पर हमला कर दिया। घटना में दो युवकों की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार की रात पुलिस कॉम्बिंग गश्त कर रही थी, उसी दौरान यह घटना हुई। घटना की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर उसके एक अन्य साथी ने बीती रात करीब 2 बजे चौपाटी स्थित एक चाय की दुकान के सामने गायत्री नगर निवासी 23 वर्षीय रोशन सिंह पिता गुलाब सिंह, 22 वर्षीय उत्कर्ष दुबे पिता राजा दुबे एवं 20 वर्षीय विनेश पिता शिवनारायण पर चाकुओं से दनादन कई वार किए। वारदात के बाद घायल रोशन सिंह, उत्कर्ष दुबे और विनेश को शासकीय जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रोशन सिंह एवं उत्कर्ष दुबे को मृत घोषित कर दिया, जबकि विनेश की हालत नाजुक होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया। आरोपी सागर, सुजल और 4 अन्य साथियो पर मामला दर्ज किए जाने की जानकारी मिल रही है। घटना के बाद से पुलिस आरोपियों को राउंड अप करने में लगी हुई है।