MP की जेल अब वरुण कपूर के हवाले, ईओडब्ल्यू से शाहिद अबसार को किया अलग, यूसुफ कुरैशी को भेजा - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Thursday, 31 July 2025

MP की जेल अब वरुण कपूर के हवाले, ईओडब्ल्यू से शाहिद अबसार को किया अलग, यूसुफ कुरैशी को भेजा


रफीक खान
मध्य प्रदेश शासन में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। स्पेशल डीजी वरुण कपूर को आर.ए.पी.टी.सी. इन्दौर से महानिदेशक, जेल बनाया गया है। EOW में पदस्थ मो. शाहिद अबसार, भापुसे (1996) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (चयन एवं भर्ती) पुलिस मुख्यालय, भोपाल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पीटीआरआई तथा संचालक, म.प्र. पुलिस अकादमी, भौरी, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है। यूसुफ कुरैशी, भापुसे (2010) उप पुलिस महानिरीक्षक, सायबर सेल, पुलिस मुख्यालय, भोपाल को उप पुलिस महानिरीक्षक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, भोपाल (सेवाएं सा.प्र.वि. को सौंपते हुए हुए) नियुक्त किया गया है। इसके अलावा चंद्रशेखर सोलंकी, पुलिस महानिरीक्षक, विसबल, इन्दौर रेंज को उनके वर्तमान कार्य के साथ-साथ अस्थाई रूप से पुलिस महानिरीक्षक, आर.ए.पी.टी.सी, इन्दौर के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। भारतीय पुलिस सेवा तथा राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची मुख्यमंत्री की अनुमोदन के लिए तैयार रखी है। जल्द ही इन पर भी आदेश हो सकते हैं। MP jail now handed over to Varun Kapoor, Shahid Absar separated from EOW, Yusuf Qureshi sent