BJP का मुस्लिम नेता, मंडल अध्यक्ष पार्टी से निष्कासित, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की राशि हड़पने का मामला - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Wednesday, 13 August 2025

BJP का मुस्लिम नेता, मंडल अध्यक्ष पार्टी से निष्कासित, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की राशि हड़पने का मामला


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर में भारतीय जनता पार्टी ने अपने एक मुस्लिम नेता को निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने यह फैसला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में राशि हड़पने के मामले में लिया है। करीब आधा सैकड़ा महिलाएं लगातार पुलिस के पास पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के नेता तथा शहीद अब्दुल हमीद मंडल के अध्यक्ष अकील अंसारी पर कार्रवाई की मांग कर रही थी। ऐसा लगता है अब जल्द ही इस मामले में पुलिस एक्शन लेकर FIR भी दर्ज कर लेगी। BJP's Muslim leader, Mandal president expelled from the party, case of embezzling the amount of Chief Minister Kanya Vivah Yojana

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे भाजपा के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके निष्कासन की जानकारी साझा की गई। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता और जनहित से जुड़ी गंभीर लापरवाही का मामला बताते हुए स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार और अनैतिक आचरण के मामलों में किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। भगवान दास सबनानी द्वारा हस्ताक्षरित पत्र जबलपुर नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर को भेजा गया है। जिसमें उल्लेखित है कि मंडल अध्यक्ष के कृत्य और उस पर लगे आरोपों से पार्टी की छवि धूमिल हुई है, जिसके चलते उसे प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है। मंडल अध्यक्ष पर लिए गए एक्शन का पत्र सीधे भोपाल से जारी हुआ। नगर से उसे शो कॉज नोटिस तक नहीं दिया गया। यह बात स्थानीय नेताओं में चर्चा का विषय बनी हुई है।