सरकारी अस्पताल में उफान पर आया गुस्सा, मारपीट कर कपड़े फाड़े, पुलिस थाने में दर्ज करवाई FIR - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Sunday, 14 September 2025

सरकारी अस्पताल में उफान पर आया गुस्सा, मारपीट कर कपड़े फाड़े, पुलिस थाने में दर्ज करवाई FIR


रफीक खान
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में माचलपुर सरकारी अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद हंगामे की स्थिति बन गई। मरीज के साथ मौजूद महिलाओं ने ड्यूटी पर तैनात एक महिला डॉक्टर को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पुलिस थाने में महिला डॉक्टर द्वारा की गई शिकायत के अनुसार न सिर्फ उसके साथ मारपीट की गई, बल्कि उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए। पुलिस ने डॉक्टर प्रोटेक्शन एक्ट के अलावा अन्य धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। Anger erupted in the government hospital, people beat people and tore their clothes, FIR was lodged in the police station

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें डॉक्टर पायल पाटीदार बचकर भाग रही हैं और लोग उनके पीछे हैं। घटना शनिवार शाम करीब 4.30 बजे की है। महिला डॉक्टर ने थाने पहुंचकर हमला करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया। डॉक्टर पायल पाटीदार ने बताया कि मरीज को सुबह करीब 9 बजे ओपीडी में इलाज के लिए आया था। उसकी हालत गंभीर थी, इसलिए जांच के बाद उसे आगे उपचार के लिए झालावाड़ रेफर कर दिया गया। रास्ते में युवक की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर दोबारा अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए विवाद करने लगे। इसी दौरान महिलाओं ने डॉक्टर के साथ मारपीट की और उनके कपड़े फाड़ दिए।