CM की नजरों में पुलिस का काम संतोषजनक नहीं, पहले 20 अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में नई पोस्टिंग - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Tuesday, 9 September 2025

CM की नजरों में पुलिस का काम संतोषजनक नहीं, पहले 20 अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में नई पोस्टिंग


रफीक खान
मध्य प्रदेश में सुशासन की कितनी भी बड़ी-बड़ी बातें कही जाएं लेकिन खुद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पुलिस व प्रशासन के रवैए से खुश नहीं है। हाल ही में एक जिले में उन्होंने साफ तौर पर कहा कि लगता है कलेक्टरों को बदलना पड़ेगा और सोमवार की रात पहले 20 और उसके बाद 30 आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए गए। कुल मिलाकर 50 अधिकारियों को बदला गया, जिसमें एक दर्जन से ज्यादा जिलों के पुलिस अधीक्षक भी हटाए गए हैं। कई जिलों में नए शहरों की पोस्टिंग की गई है। In the eyes of CM, the work of police is not satisfactory, first 20 officers were transferred, new postings were made in many districts

जानकारी के मुताबिक पहले 20 आईपीएस अधिकारियों की लिस्ट में अशोक नगर और धार के पुलिस अधीक्षक बदले गए थे जबकि 30 आईपीएस अधिकारियों की दूसरी लिस्ट में रीवा, झाबुआ, अलीराजपुर,उमरिया, बैतूल, पन्ना, सतना, खरगोन, श्योपुर, मैहर, सीधी, हरदा, नर्मदापुरम, धार और अशोक नगर शामिल हैं।

- शैलेंद्र सिंह रीवा के SP बने

- शिवदयाल झाबुआ के SP बने

- रघुवंश कुमार को अलीराजपुर SP की कमान सौंपी

- विजय भागवानी उमरिया ज़िले के नए SP बनाए गए

- सीधी जिले के SP सन्तोष कोरी बनाये गए

- .साईं कृष्ण थोड़ा नर्मदापुरम के SP बनाए गए

- .निवेदिता नायडू पन्ना की SP बनी

- .हंसराज सिंह सतना के SP

- वीरेंद्र जैन बैतूल के SP बने

- रामशरण प्रजापति भोपाल ग्रामीण के SP बनाए गए

- सुधीर अग्रवाल- SP श्योपुर

- अवधेश प्रताप सिंह ​​​​​​​मैहर के SP होंगे

- रविन्द्र शर्मा SP खरगोन बनाये गए

- .शशांक को SP हरदा की जिम्मेदारी

- रियाज इकबाल (2011)- पुलिस उपायुक्त (जोन-3) नगरीय पुलिस भोपाल के पद पर पदस्थ थे, जो अब भोपाल रेडियो के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाए गए

- विवेक सिंह (2012)- रीवा के एसपी के पद पर थे, वर्तमान में भोपाल (जोन-2) पुलिस उपायुक्त बने

- शैलेन्द्र सिंह चौहान (2012)- ग्वालियर में 13वीं वाहिनी विसबल सेनानी के पद पर स्थापित थे, अब रीवा के नए एसपी बने

- कुमार प्रतीक (2012)- 23वीं वाहिनी विसबल भोपाल में सेनानी के पद पर थे. नए ट्रांसफर आदेश के बाद इन्दौर (जोन-2) के पुलिस उपायुक्त बने

- शिव दयाल (2012)- ग्वालियर 14वीं वाहिनी विसबल सेनानी थे, अब झाबुआ के नए एसपी बने

- रघुवंश कुमार सिंह (2012)- मुरैना 5वीं वाहिनी विसबल में सेनानी थे, अब अलीराजपुर में एसपी की जिम्मेदारी

- प्रमोद कुमार सिन्हा (2012)- एसपी (ग्रामीण) भोपाल से सेनानी 23वीं वाहिनी विसबल भोपाल

- विजय भागवानी (2012)- एआईजी विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय से उमरिया के एसपी

- निश्चल झारिया (2012)- एसपी बैतूल से हटाकर सेनानी 5वीं वाहिनी विसबल मुरैन

- संतोष कोरी (2012)- एसपी रेल इन्दौर से सीधी के एसपी

- साईकृष्ण एस. थोटा (2014)- एसपी नर्मदापुरम् से सेनानी 24वीं वाहिनी विसबल, जावरा.

- आशुतोष (2014)- एसपी पन्ना से एसपी नर्मदापुरम्.

- धर्मराज मीना (2015)- एसपी सतना से पुलिस उपायुक्त (जोन-1) भोपाल

- .हंसराज सिंह (2016)- एसपी खरगौन से सेनानी 32वीं वाहिनी विसबल उज्जैन. निवेदिता नायडू (2016)-

- पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस इन्दौर से एसपी सतना.

- सुनील तिवारी (2016)- एसपी उमरिया से एसपी पन्ना.

- वीरेन्द्र जैन (2016)- एआईजी (विसबल) पुलिस मुख्यालय से सेनानी 36वीं वाहिनी विसबल बालाघाटअभिनय चौकसे (2018)- एएसपी छतरपुर से एसपी बैतूल. शशांक (2019)- एएसपी छिन्दवाड़ा से सेनानी 14वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर. आयुष गुप्ता (2021)- एएसपी जबलपुर से एसपी (ग्रामीण) भोपाल.विदिता डागर (2021)- एएसपी छतरपुर से एसपी रेल इन्दौर