पति से चल रहा था विवाद, नगर निगम मुख्यालय के सामने वारदात, गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर भी तानी पिस्टल - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 12 September 2025

पति से चल रहा था विवाद, नगर निगम मुख्यालय के सामने वारदात, गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर भी तानी पिस्टल


रफीक खान
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार को सरेराह एक महिला पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। गोली मारने वाला आरोपी महिला का पति बताया गया है। दोनों के बीच लव मैरिज के कुछ दिन बाद से विवाद शुरू हुआ और वह विवाद लगातार चलता रहा। ग्वालियर नगर निगम मुख्यालय के सामने इस घटना के बाद सनसनी और हड़कंप की स्थिति मच गई। आरोपी गोली मारने के बाद मौक पर ही बैठा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब आरोपी को दबोचने की कोशिश की तो पुलिस पर भी पिस्तौल तान दी गई। There was a dispute going on with the husband, the incident took place in front of the Municipal Corporation headquarters, during the arrest he also pointed a pistol at the police

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि नगर निगम दफ्तर के ठीक सामने उस वक्त हर कोई हैरान रह गया जब एक युवक ने सरेराह महिला पर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। युवक ने महिला को 5 गोलियां मारीं। जब पुलिस पहुंची तो आरोपी घटनास्थल पर ही बैठा हुआ था, जिसने पुलिस पर भी तमंचा तान दिया। उसे काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और तभी कहीं जाकर आरोपी युवक को पकड़ा। आरोपी का नाम अरविंद परिहार है और जिस महिला को उसने गोली मारी है वो उसकी पत्नी नंदिनी परिहार है। दोनों ने लव मैरिज की थी और उनके बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। तीन दिन पहले मंगलवार (9 सितंबर) को नंदिनी ने जनसुनवाई में पति अरविंद की शिकायत भी की थी। तब उसने बताया था कि अरविंद ने उससे धोखे से शादी की थी। वो पहले से शादीशुदा था, इतना ही नहीं तब नंदिनी ने ये भी बताया था कि पति उसे जान से मारना चाहता है और पहले भी उसे कार से कुचलने की कोशिश कर चुका है। नंदिनी ने पति अरविंद व उसकी महिला मित्र पर सोशल मीडिया पर उसकी फर्जी अश्लील फोटो वायरल करने के भी आरोप लगाए थे। पुलिस अब महिला के मरने के बाद इसकी शिकायत और आरोपों पर जांच कर रही है।