रफीक खान
मध्य प्रदेश के कटनी जिले में विधायक संजय पाठक तथा संत देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी शिष्य मंडल द्वारा आयोजित धार्मिक आयोजन में लगे मेला घूमने गई एक युवती झूले में हादसे का शिकार हो गई। 22 वर्षीय इस युवती के बाल झूले में ऐसे फंसे कि उसकी पूरी खाल उखड़ गई। युवती को कटनी जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। A 22-year-old woman had come with her family to visit a religious fair, and was referred from Katni to Jabalpur for medical treatment.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि यह हादसा विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक और दद्दा शिष्य मंडल के संयोजन में चल रहे पांच दिवसीय दद्दाजी मंदिर निर्माण, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं कथा कार्यक्रम के दौरान हुआ। मुख्य धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ परिसर में निजी स्तर पर मेला भी लगाया गया था, जहां यह हादसा घटित हुआ। साक्षी गुप्ता (22) निवासी तिलक कॉलेज रोड थाना घायल हो गई है। वह अपनी बहन व सहेली के सहित परिवार के साथ मेला घूमने आई थी। दोनों झूले पर बैठी थीं, तभी झूला घूमते वक्त साक्षी के बाल झूले के पेंच में फंस गए, जिससे वह जोर से झटके से पीछे की ओर खिंच गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। मौजूद लोगों ने तुरंत झूला रुकवाया और काफी मशक्कत के बाद युवती को झूले से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से साक्षी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया। मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर भी लोगों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। यह भी कहा जा रहा है कि घायल लड़की को मेला संचालकों और झूला मलिक ने कोई मदद नहीं की।
