सीनियर आईपीएस और डिप्टी कलेक्टर के बाद अब बदमाशों ने इन्हें बनाया निशाना, मोबाइल और सोने की चेन छीनी - khabarupdateindia

खबरे

सीनियर आईपीएस और डिप्टी कलेक्टर के बाद अब बदमाशों ने इन्हें बनाया निशाना, मोबाइल और सोने की चेन छीनी


रफीक खान
मध्य प्रदेश में वीआईपी लोगों और वीआईपी इलाकों की भी बदमाशों के आगे खैर नहीं है। पहले सीनियर आईपीएस इंटेलिजेंस के आईजी डॉक्टर आशीष को निशाना बनाया। उसके बाद 2 दिन पहले ही एक डिप्टी कलेक्टर के घर को और अब मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के पीए को लूट लिया। बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल और सोने की चेन छीनी और चंपत हो गए। अब पुलिस सीसी कैमरा की फुटेज जुटाकर तलाश में लगी हुई है। After the senior IPS and deputy collector, the criminals now targeted them, snatching their mobile phones and gold chains.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि घटना भोपाल के जेपी अस्पताल के पास की है। डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल के पीए सुधीर कुमार दुबे तुलसी नगर इलाके में रहते हैं। सुधीर कुमार दुबे मोबाइल पर बात करते हुए जेपी अस्पताल के आसपास टहल रहे थे। इसी दौरान तारण मेडिकल के पास रात करीब 8.30 से 9 बजे के बीच एक बाइक से आए बदमाश उनके हाथ से मोबाइल और चैन छीनकर फरार हो गए। सुधीर दुबे की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।