कार से घूमने निकले थे सिक्स पैक शादीशुदा जिम ट्रेनर और युवती, सूचना पर हुआ हंगामा, पुलिस को सौंपा गया - khabarupdateindia

खबरे

कार से घूमने निकले थे सिक्स पैक शादीशुदा जिम ट्रेनर और युवती, सूचना पर हुआ हंगामा, पुलिस को सौंपा गया


रफीक खान
मध्य प्रदेश के इंदौर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। सिक्स पैक शादीशुदा जिम ट्रेनर ने को भवर कुआं थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ कार में पकड़ा गया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पकड़कर उसकी पिटाई की तथा पुलिस के सपोर्ट कर दिया। पुलिस मामले में पूछताछ कर जांच कर रही है। A married gym trainer with a six-pack figure went out for a drive, causing a commotion when the information was received and the man was handed over to the police.

जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित सिक्स पैक जिम में ट्रेनिंग देने वाले मुस्लिम ट्रेनर शादाब मंसूरी ने हिंदू युवती से दोस्ती कर ली। उसने यह भी नहीं बताया कि वह शादीशुदा है। शाम बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पकड़कर उसे पुलिस के सुपुर्द किया। बजरंग दल के जिला संयोजक विजय कलखोर ने पुलिस को बताया कि जिम ट्रेनर शादाब मंसूरी पर आरोप है कि ट्रेनिंग के दौरान युवती से नजदीकियां बढ़ा ली थीं। यह जानकारी जिम में आने वाले अन्य सदस्यों ने दी। शाम को शादाब और युवती कार से घूमने निकले थे, तभी पलसीकर चौराहे पर उन्हें पकड़ लिया। वहीं युवक की पिटाई भी कर दी। जूनी इंदौर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में पता चला कि युवक शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। युवक ने युवती को अपनी वैवाहिक स्थिति की जानकारी नहीं दी थी। पुलिस मोबाइल की जांच कर रही है। अभी दोनों के कुछ फोटो भी मिले हैं।