रफीक खान
जबलपुर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बरगी बहोरीपार टोल टैक्स प्लाजा में जमकर हंगामा और उपद्रव हुआ। एक कार के टोल प्लाजा पर पहुंचने पर फास्टैग के जरिए रुपयों के कट जाने के बाद कथित तौर पर विवाद हो गया। कार सवारों ने जमकर दबंगई दिखाई और उत्पात मचाते हुए तोड़फोड़ भी कर दी। कर्मचारियों के साथ मारपीट भी करने का आरोप है। बरगी पुलिस ने अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर सीसी कैमरे के फुटेज बरामद कर लिए हैं तथा आरोपियों की शिनाख्त भी कर ली है। A dispute erupted over toll fees being deducted from Fastag, resulting in vandalism and violence after the money was not refunded, captured on CCTV.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के निवासी अंकित सिंह राजपूत निगरी टोल में काम करते हैं। वे गुरुवार को लेन क्रमांक 10 पर ड्यूटी पर थे, जबकि पास की लेन क्रमांक 11 पर उनके साथी राम सिंह तैनात थे। इसी दौरान लेन नंबर 11 पर कार (एमपी 20 सीएच 8399) आकर रुकी। फास्टैग स्कैन होते ही शुल्क कट गया और बूम बैरियर उठ गया, लेकिन कार सवार वहीं रुक गए। फास्टैग से रुपये कटने पर कार सवारों ने गुस्सा जताया और ऑनलाइन कटे पैसे वापस करने की मांग करने लगे। जब टोल कर्मियों ने पैसे लौटाने से मना किया तो युवकों ने टोल पर हंगामा खड़ा कर दिया। बरगी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियो की पहचान राजा साहू, रूपेश साहू, पुष्पेंद्र साहू, नंदू तेकाम और अनुराग सेन के रूप में की गई है।
