रफीक खान
भारत के एक बड़े मीडिया समूह द्वारा डर्टी पॉलिटिक्स पार्ट के तहत चलाए गए स्टिंग ऑपरेशन में विदेशी लड़कियों की सप्लाई का भांडा फूटा है। स्टिंग ऑपरेशन में कई लड़कियों ने टीम के समक्ष स्वीकार किया है कि वे सिर्फ और सिर्फ VIP सर्विस के लिए भेजी गई है। इस दौरान उन्हें जहां पहुंचाया जाता है, वह जाती है। ना अपना नाम बताती है और ना सामने वाले का नाम पूछती हैं। उनका कथित बॉस सारी डील करता है। बड़े नेताओं और वीआईपी की पसंद पूरा करने की इस डर्टी डील में एमएलसी आवास तक की एंट्री सामने आई है। पटना के एमएलसी आवास से लेकर दिल्ली तक लड़कियों की सप्लाई बिहार चुनाव के दौरान की गई। एजेंट, पुलिस और सिस्टम भी पूरी तरह मैनेज समझ में आया है। Sting operation reveals sensational details, girl who entered MLC residence confesses and exposes network
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जाता है कि MLC आवास पटना, हाई-एंड होटल्स, दिल्ली-नेपाल बॉर्डर और कई राज्यों में नेटवर्क फैला हुआ है। टीम ने उन कॉलगर्ल्स, सप्लायर्स और एजेंट्स से बात की, जो सीधे तौर पर नेताओं और बड़े बिजनेसमैन को लड़कियां उपलब्ध कराते हैं। खुफिया कैमरे पर एक लड़की ने स्वीकार किया—“हम सिर्फ VIP और हाई प्रोफाइल नेताओं के पास जाते हैं। MLC आवास में रोज जाती हूं। नाम न पूछते हैं, न बताते हैं। काम का ऑर्डर आता है, हम पहुंच जाते हैं।” पूरा नेटवर्क एजेंट्स के जरिए चलता है। लड़कियां मोबाइल नंबर तक साझा नहीं करतीं ताकि कोई ट्रैक न कर सके। पटना के होटल बेली ग्रैंड में बुलाया गया। यहीं से पहली मुलाकात हुई एक लड़की सेसे—जो MLC आवास में जाने की बात स्वीकार करती है। पश्चिमी चंपारण की रहने वाली एक लेडी एजेंट ने टीम के सामने खुलासा किया कि नेटवर्क दिल्ली से नेपाल बॉर्डर तक फैला है। लड़कियां दिल्ली में “स्टे हाउस” में रखी जाती हैं और राज्यों में डिमांड के हिसाब से भेजी जाती हैं। विदेशी लड़कियों को भी नेपाल के रास्ते एंट्री दिलाई जाती है। उसने फोटो और वीडियो कॉल पर कई लड़कियों का चयन कराने की कोशिश की। अनेक लड़कियों की जुबानी स्टिंग ऑपरेशन में जो बातें सामने आई है, वह देश की राजनीति में बजबजा रही गंदगी का पूरा खुलासा कर रही हैं।
