बीच सड़क पर लिटा कर युवती की हत्या, किसी ने नहीं रोका, घटना के बाद आरोपी बेहोश होकर गिर पड़ा - khabarupdateindia

खबरे

बीच सड़क पर लिटा कर युवती की हत्या, किसी ने नहीं रोका, घटना के बाद आरोपी बेहोश होकर गिर पड़ा


रफीक खान
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक युवक ने बीच सड़क पर युवती को चाकू से गोद कर मार डाला। एक तरफा प्यार में बोराए युवक द्वारा लगातार प्रहार किए जाते रहे। तमाशबीन युवक उसका वीडियो बनाते रहे लेकिन किसी ने भी रोकने की ना तो हिम्मत जुटाई, ना कोशिश की। अत्यधिक खून बह जाने तथा शरीर के अंग डैमेज होने के कारण युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद युवक भी बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा।A young woman was murdered by laying her down in the middle of the road; no one stopped her; the accused fell unconscious after the incident.

जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि घटना मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे की है। युवती की पहचान शीतल भंडारकर निवासी आमगांव (22) के रूप में हुई है। वह बैहर में एक इलेक्ट्रानिक दुकान में काम करती थी। रोज की तरह वह मंगलवार सुबह घर से बैहर जाने के लिए चौराहे के पास बस का इंतजार कर रही थी। तभी शराब के नशे में धुत युवक वहां पहुंचा और युवती से कुछ देर बातचीत करने के बाद पास रखे चाकू से अचानक युवती के शरीर पर वार करना शुरू कर दिए। गला रेतकर हत्या करने के बाद आरोपित युवती के सिर को अपनी गोद में रखकर बेहोश हो गया। इस घटना में मानवता को शर्मसार करने वाला दृश्य भी देखने मिला। जिस वक्त आरोपित युवती की हत्या कर रहा था, तब कुछ लोग इसका वीडियो बना रहे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर बैहर पुलिस मौके पर पहुंची और बेसुध पड़े आरोपित को हिरासत में ले लिया। बताया गया कि आरोपित ने युवती की हत्या के बाद खुद को भी घायल किया है, जिसे बैहर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बैहर अस्पताल भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ लग रहा है। कथित प्रेमी ने युवती की निर्मम हत्या की है। आरोपी को भी अस्पताल पहुंचाया गया है, उसने अपने आप को भी चोटिल किया है।