रफीक खान
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर पीठ में प्रेक्टिस करने वाले एडवोकेट विकास यादव को अचानक हाथ और सीने में दर्द उठा। उन्हें तत्काल हाई कोर्ट परिसर में स्थित अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से गंभीर स्थिति को भाँपते हुए तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचने पर वकील की मौत हो गई। हार्ट अटैक को मौत का कारण माना जा रहा है। कुछ देर पूर्व ही एडवोकेट विकास यादव की मुलाकात पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल तथा वर्तमान महापौर पुष्यमित्र भार्गव से काफी देर तक चर्चा होती रही। Advocate Vikas Yadav initially felt pain in his arms and chest, and a fellow lawyer rushed him to the hospital where he died.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि 49 वर्षीय एडवोकेट यादव कोर्ट में सामान्य दिनों की तरह पहुंचे थे। दोपहर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव हाईकोर्ट आए थे, उनसे उन्होंने मुलाकात भी की। कोर्ट परिसर में ही उन्हें हाथों में दर्द और अन्य परेशानी होने लगी। वे अपने एक साथी के साथ हाईकोर्ट में मौजूद डिस्पेंसरी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें दवाई देने के साथ तुरंत इसीजी कराने के लिए अस्पताल जाने की सलाह दी। इसके बाद वे अपने साथी की दोपहिया गाड़ी पर गोकुलदास अस्पताल पहुंचे। यहां जांच के लिए जब वे लिफ्ट से ऊपर जा रहे थे, तभी उनकी हृदयगति रुक गई। उन्हें डॉक्टर्स ने सीपीआर देने की कोशिश भी की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक घर खातेगांव में किया जाएगा। घटना के बाद हाई कोर्ट परिसर में शोक का माहौल छा गया।
