दिग्विजय सिंह भी नहीं जिता पाए अभिषेक परमार को, 54 000 वोटो के अंतर से मिली जीत - khabarupdateindia

खबरे

दिग्विजय सिंह भी नहीं जिता पाए अभिषेक परमार को, 54 000 वोटो के अंतर से मिली जीत


रफीक खान
मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का ताज जबलपुर के यश घनघोरिया पहनेंगे। यश घनघोरिया पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक तथा मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर लखन घनघोरिया के पुत्र हैं। यश घनघोरिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अभिषेक परमार को करीब 54000 से ज्यादा वोटो से शिकायत दी है। यह चुनाव कांग्रेस नेताओं के बीच काफी रास्ताकशी के सबब बना रहा। अभिषेक परमार को दिग्विजय सिंह समेत कई बड़े नेताओं का समर्थन प्राप्त था, इसके बावजूद यश घनघोरिया बाजी मार ले गए। Even Digvijay Singh could not defeat Abhishek Parmar, who won by a margin of 54,000 votes.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस के चुनाव परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिए गए हैं। यश को सबसे ज्यादा 3 लाख 13 हजार 738 वोट मिले हैं। जबकि भोपाल के अभिषेक परमार 2,38,780 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे। 18 अप्रैल को एमपी में यूथ कांग्रेस के चुनावों की घोषणा के साथ ही सदस्यता शुरू हुई थी। ऑनलाइन मोड पर एप के जरिए कराई गई मेंबरशिप में हर नए सदस्य को 50 रुपए सदस्यता शुल्क भी अदा करना था। 20 जून से 19 जुलाई तक चलाए गए सदस्यता अभियान में 15,37,527 युवाओं ने सदस्यता फॉर्म भरे। इनमें से 63,153 युवाओं ने सदस्यता शुल्क जमा नहीं किया। सदस्यता शुल्क के साथ 14 लाख 74 हजार 374 युवाओं ने मेंबरशिप के लिए फॉर्म भरे। अब जल्द ही लोकसभा और विधानसभा अध्यक्षों के चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।