रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित ओमती थाना अंतर्गत क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। यह घटना दोपहर में हुई। ऐसा कहा जा रहा है कि आरोपी महिला को पिछले 3 महीने से लगातार परेशान कर रहा था। मंगलवार को उसने घर के ही सामने उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही। Incident took place in Omati area, the victim was killed in front of her house, the accused had been harassing her for 3 months.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि महिला का नाम मुस्कान यादव (31) है, जो ओमती थाना क्षेत्र के उड़िया मोहल्ले में रहती थी। सुबह जब वह घर के बाहर काम कर रही थी, तभी पड़ोस में ही रहने वाला आरोपी उसके पास पहुंचा और जबरन बात करने लगा। इसी दौरान महिला ने उसकी बातों को अनसुना करते हुए घर के अंदर जाने की कोशिश की, तभी उसने चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका के पति आनंद यादव ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह जब वह घर पर नहा रहे थे, तभी उन्होंने अपनी पत्नी की चीख सुनी। जैसे ही वह बाहर आए, उन्होंने देखा कि गोलू यादव उनकी पत्नी मुस्कान यादव पर चाकू से हमला कर रहा है। इसके बाद भीड़ के पहुंचते ही गोलू यादव चाकू चमकाते हुए घंटाघर की ओर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
