शरीर पर मिले चोटों के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस कर रही जांच, बॉयफ्रेंड की भी तलाश - khabarupdateindia

खबरे

शरीर पर मिले चोटों के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस कर रही जांच, बॉयफ्रेंड की भी तलाश


रफीक खान
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवा मॉडल की संदिग्ध मौत हो गई। मौके पर सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मॉडल के शरीर पर चोट के निशान भी पाए हैं। एफएसएल टीम के अलावा अन्य विशेषज्ञ पुलिस अधिकारी जांच में लगे हुए हैं। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। ऐसा कहा जा रहा है कि मॉडल अपने एक मुस्लिम बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन रिलेशन में रहती थी, जो भाग गया है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। खुशबू मूल रूप से मंडीबामोरा की रहने वाली थी। बीए फर्स्ट ईयर के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी और मॉडलिंग शुरू कर दी थी। वह लोकल ब्रांड्स के लिए काम करती थी और सोशल मीडिया पर ‘डायमंड गर्ल’ नाम से एक्टिव थी।इंस्टाग्राम पर उसके 12 हजार फॉलोअर्स हैं। Injuries were found on the body, family alleges murder, police are investigating, boyfriend is also being searched

जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि राजधानी भोपाल में सोमवार तड़के एक 27 वर्षीय मॉडल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया। युवती को उसका बॉयफ्रेंड भैंसाखेड़ी स्थित अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। मृतका की पहचान खुशबू उर्फ खुशी वर्मा के रूप में हुई। खुशबू पिछले कुछ वर्षों से भोपाल में मॉडलिंग कर रही थी। अस्पताल प्रबंधन ने घटना की जानकारी कबीर नगर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को गांधी मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के प्रारंभिक निरीक्षण में खुशबू के शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं। कंधे, चेहरा और प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोटें पाई गई हैं। परिजनों का कहना है कि लड़की को बेरहमी से पीटा गया और उसकी हत्या की गई है। खुशी वर्मा पिछले कुछ महीनों से कासिम नाम के युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। 3 दिन पहले कासिम ने मृतका की मां को कॉल कर बताया था कि वह मुसलमान है, लेकिन खुशबू उसके साथ सुरक्षित है और वे दोनों उज्जैन जा रहे हैं।