जेल जाने के पहले ही फुर्र हो गए कुख्यात बदमाश, हाथ मलते रह गई पुलिस, मैहर एसपी ने किया सस्पेंड - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Saturday, 29 November 2025

जेल जाने के पहले ही फुर्र हो गए कुख्यात बदमाश, हाथ मलते रह गई पुलिस, मैहर एसपी ने किया सस्पेंड


रफीक खान
मध्य प्रदेश के मैहर जिले में कोर्ट में पेश करने के बाद जेल ले जाए जा रहे तीन कुख्यात बदमाश हथकड़ी सहित फरार हो गए। लूट की एक वारदात में गिरफ्तार हुए इन आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। उधर मैहर एसपी ने लापरवाह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। घटना उस वक्त हुई, जब पुलिस विभाग के सरकारी वाहन में एक पंचर की दुकान पर हवा भरवाई जा रही थी। The notorious criminal escaped before going to jail, leaving the police helpless, Maihar SP suspended him.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि ये घटना न्यायालय से पेशी के बाद वापस लौटते समय की है। मैहर में पुलिसकर्मी हवा डलवाते रहे और लूट के तीन आरोपी हथकड़ी लगे ही फरार हो गए। मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है। कहा जाता है कि मोटरसाइकिल से जा रहे पति-पत्नी के साथ लूट की वारदात हुई थी। महिला का बैग छीनने की इस घटना को तीन आरोपियों ने अंजाम दिया था। मैहर पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर लूट का खुलासा किया था।