रफीक खान
मध्य प्रदेश के आष्टा थाने में पदस्थ महिला सब इंस्पेक्टर किरण राजपूत की तेज रफ्तार थार से सीहोर जिले के बिलकिस गंज मोड पर चार लोग कुचल गए। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। महिला सब इंस्पेक्टर अपनी बीमार मां को कथित तौर पर देखने के लिए भोपाल जा रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने भी सख्त एक्शन लेते हुए महिला सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है। A sub-inspector's Thar, which was on its way to see his ailing mother, went out of control and was surrounded by a mob of local residents.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि एसआइ किरण अपनी बीमार मां को देखने भोपाल जा रही थीं। बिलकिसगंज जोड़ के पास वाहन बेकाबू होकर बाइक सवार विजय राजौरिया (46) निवासी रातीबड़ और उनके भाई हृदेश राजौरिया को टक्कर मारते हुए बढ़ा तथा कंबल बेचने वाले वकील बंजारा (28) निवासी कोयलखेड़ी घोंसला, उज्जैन और लखन (18) पुत्र मदनलाल को भी चपेट में ले लिया। चारों को सीहोर अस्पताल ले जाया गया, जहां से भोपाल रेफर किया गया। सब-इंस्पेक्टर के विरुद्ध केस दर्ज कर वाहन एमपी 04 जेडडब्ल्यू 7803 जब्त कर लिया गया है। एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने एसआइ राजपूत के विरुद्ध एक्सीडेंट का प्रकरण दर्ज कर उन्हें निलंबित कर दिया।
