लव स्कैम: रिलेशनशिप में आई दरार, बिजनेसमैन ने लगाया 2 करोड रुपए कैश, कार, डायमंड ज्वेलरी आदि हड़पने का आरोप - khabarupdateindia

खबरे

लव स्कैम: रिलेशनशिप में आई दरार, बिजनेसमैन ने लगाया 2 करोड रुपए कैश, कार, डायमंड ज्वेलरी आदि हड़पने का आरोप


रफीक खान
पुलिस विभाग में कार्यरत महिला अधिकारियों पर भी हैरान करने वाले मामले सामने आ रहे हैं। मध्य प्रदेश के सिवनी में जहां एक महिला डीएसपी पर हवाला के रूपयों के लूट डकैती का मामला बना है और वह जेल में है, तो भोपाल में एक महिला डीएसपी पर अपनी ही सहेली के घर जाकर चोरी करने का आरोप लगा है। एक नया मामला छत्तीसगढ़ का सामने आया है। यहां एक डीएसपी मैडम का बिजनेसमैन से लंबे समय तक इलू इलू चला और अब वह न सिर्फ वायरल हो रहा है बल्कि विभाग की नाक भी कटवा रहा है। डीएसपी मैडम पर उनका आशिक बिजनेसमैन खुद आरोप लगा रहा है कि इन्होंने करोड़ों रुपए से उसे उतार दिया है। छत्तीसगढ़ के गृह विभाग ने इसे गंभीरता से लेकर पुलिस मुख्यालय की जांच टीम गठित कर निर्देश दिए हैं। Love scam: Relationship cracks, businessman alleges theft of Rs 2 crore cash, car, diamond jewellery etc.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि DSP कल्पना वर्मा पर 'लव रिलेशनशिप' में फंसाकर 2 करोड़ रुपए से ज्यादा हड़पने का आरोप बिजनेसमैन टंडन ने लगाया है। व्यापारी टंडन ने प्यार का जाल बुनकर ब्लैकमेलिंग, रिश्वत और धमकी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात साल 2021 में डीएसपी से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे के करीब आते गये। दंपत्ति का आरोप है कि इस रिश्ते के दौरान डीएसपी लगातार पैसों की मांग करती रहीं। साथ ही फरियादी ने एक हीरे की अंगूठी, सोने की चेन और एक कार की उगाही करने का भी दावा किया है। बिजनेसमैन का यह भी दावा है कि उन पर महिला पुलिस अधिकारी के भाई के नाम पर एक होटल प्रॉपर्टी रजिस्टर करने का दबाव डाला गया था। दीपक टंडन और बरखा टंडन नाम के कपल ने रायपुर के खमतराई पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद DSP के भाई ने भी बिजनेसमैन के खिलाफ काउंटर तहरीर दी है। बिजनेसमैन का आरोप है कि साल 2021 से ब्लैकमेल, धमकियां और बार-बार पैसे की मांग की जा रही है। उनका दावा है कि महिला पुलिस अधिकारी ने बाद में होटल को अपने नाम पर ट्रांसफर करवाने के लिए 30 लाख रुपए का निवेश किया। कपल ने सबूत के तौर पर चैट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं। DSP कल्पना वर्मा ने सभी आरोपों से इनकार किया है। आरोपों को झूठा और दुर्भावनापूर्ण बताया है और कहा है कि वह किसी भी जांच के लिए तैयार हैं।