रफीक खान
मध्य प्रदेश प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा के 80वे वार्षिक अधिवेशन का भव्य तथा गरिमामय आयोजन मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थानीय गोविंदगंज हितकारिणी स्कूल दमोह नाका में रविवार को किया गया। इस अवसर पर देशभर से आए संतों ने ब्राह्मणों की दशा और दिशा पर खुलकर अपनी बात रखी। संतों ने एक स्वर में जहां ब्राह्मणों को अपने संस्कारों और मर्यादाओं का पाठ पढ़ाया, वही राजनीतिक पार्टियों को भी ललकारते हुए कहा कि वह ब्राह्मणों के सम्मान के साथ खिलवाड़ ना करें। जिस तरह का माहौल सनातन काल से चला आ रहा है, उसे बरकरार रखा जाना आज की जरूरत है। भारतीय समाज में ब्राह्मण को सर्वश्रेष्ठ माना गया है तो जिम्मेदार सरकारों का भी दायित्व है कि वह ब्राह्मणों के उत्थान में अपनी भूमिका गंभीरता के साथ निभाए।
कार्यक्रम का शुभारंभ वीणा वादिनी मां सरस्वती तथा भगवान परशुराम के पूजन तथा मंत्रोचार के साथ किया गया। वंदे मातरम का गायन पूर्व महापौर डॉक्टर स्वाति सदानंद गोडबोले द्वारा किया गया। आयोजन में विशिष्ट अतिथियों के रूप में जगतगुरु राघव देवाचार्य, जगद्गुरु बाल गोविंद शास्त्री, स्वामी पगलानंद महाराज, केबिनेट मंत्री राकेश सिंह सांसद आशीष दुबे विधायक अभिलाष पांडे महासभा के संयोजक आशीष त्रिवेदी नगर पंडित सभा के प.वासुदेव शास्त्री, रोहित दुबे ने सभा को संबोधित किया। श्री जगतगुरु शंकराचार्य आश्रम रायपुर से पधारे दंडी स्वामी इंदु भवानंद जी महाराज ने ब्राह्मणों से आवाहन किया कि वे अपने पुरातन संस्कारों को ना भूले आदर्श के जो आयाम ब्राह्मणों ने स्थापित किए हैं, उन्हें आगे बढ़ाने में बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी करें। आयोजन की प्रशंसा करते हुए दंडी स्वामी इंदु भवानंद महाराज ने कहा कि ब्राह्मणों को एकजुट करने और उनकी आवाज को बुलंद करने में मध्य प्रदेश प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा की पहल निश्चित तौर पर आगामी समय में रंग लाएगी। ब्राह्मणों के प्रेरणापुंज तथा देश के विख्यात विधि विविधता ब्रह्मलीन पंडित आदर्श मुनी त्रिवेदी ने जो आधारशिला यहां स्थापित की, उनके सुपुत्र आशीष त्रिवेदी और उनकी टीम ने राह पर चलने का संकल्प पूरा किया है।
संस्कार शिविर आयोजित करने संकल्प पारित
अधिवेशन में उपस्थित विप्र जन ने बाल संस्कार शिविर वो संस्कृत को अनिवार्य पाठयक्रम में शामिल करने हेतु एक मत से संकल्प पारित किया।
कार्यक्रम में ब्रजेश दुबे अखिलेश दीक्षित रत्नेश मिश्रा अपूर्व त्रिवेदी गोविंद दुबे असीम त्रिवेदी आलोक मिश्रा सत्येंद्र ज्योतिषी सिद्धार्थ शुक्ला गुड्डा त्रिपाठी प्रवीण तिवारी हर्षुल त्रिवेदी ब्रजेश बबेले संजय उपाध्याय राहुल तिवारी शैलेश पाठक अमरीश मिश्रा अयोध्या तिवारी राकेश दुबे अतुल बाजपेई अजय पांडे डॉ मुकेश पांडे आदि उपस्थित रहे।
महिलाओं की उपस्थिति रही
वर्षा त्रिवेदी शक्ति त्रिपाठी नीति अवस्थी वंदना त्रिवेदी वंदना तिवारी शान्ति तिवारी अदिति बाजपेई चंद्रकली त्रिवेदी नीलू तिवारी रश्मि दुबे आदि उपस्थित रही।
अपनी 80 वर्ष की स्थापित परंपरा की अनुशरण में महासभा द्वारा समाज की श्रेष्ठ विभूतियों,
देवियों व युवा प्रतिभाओं को इस वर्ष भी विभिन्न अलंकरण से सम्मानित किया ।
+ शतकतु राष्ट्रीय विद्वता सम्मान समारोह 2025 से सम्मानित होंगे ज्योतिर्विद पं अशोक कुमार मिश्रा
* स्व.डॉ. ओम प्रकाश त्रिवेदी आईपीएस स्मृति शौर्य सम्मान 2025 से सम्मानित होंगे-
* प्रो. यूडी मिश्रा स्मृति पत्रकारिता सम्मान 2025 से सम्मानित होंगे - पं. अनिल दीक्षित वरिष्ठ पत्रकार दैनिक स्वदेश
* पं. पंकज पटेरिया पत्रकारिता सम्मान 2025 से सम्मानित होंगे - पं. नीरज मिश्रा ‘दैनिक भास्कर ’ धर्म क्षेत्र की पत्रकारिता से अपना विशेष स्थान बनाया
* ब्रम्हलीन प. वीरेन्द्र शुक्ला संस्कृति सम्मान 2025 से सम्मानित होंगे
परंपरागत समाज रत्न अलंकरण सम्मान से विभूषि होन वाली समाज की विभूतियाँ हैं-
* पं. विजेंद्र कुमार उपाध्याय , (पं. रामेश्वर दुबे, स्मृति सम्मान ) से नि लॉ ऑफिसर एम् पी इ बी , जबलपुर समाजसेवी
* पं. के डी मिश्रा, भोपाल समाजसेवी ब्राह्मण समाज के लिए सदैव सहायता करना इनकी लगन है
* पं. बद्री विशाल पाठक एड. अध्यक्ष अधिवक्ता संघ, सतना अधिवक्ताओं के हित में सदैव तन मन धन से कार्य कर नवीन योजनाओं के द्वारा उन्की मदद करना
* * पं. महेश कुमार बाजपेयी ,मंडला, भूतपूर्व सैनिक विदेश सेवा मैडल से सम्मानित
* पं. कृष्ण दत्त तिवारी , नरसिंगपुर पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी एक अच्छे शिक्षक के साथ छात्रों के हित में सदैव कार्य करना
* * पं. डॉ पंकज मिश्रा आयुर्वेद शोधकर्ता
* डॉ प्रभाकर चतुर्वेदी प्रख्यात आयुर्वेदिक चिकित्सक अध्यक्ष रेडक्रॉस सोसायटी रीवा
* पं सुयश त्यागी सामाजिक कार्यकर्त्ता भोपाल
* पं. जीतेन्द्र ओझा अध्यक्ष ब्राह्मण समाज इटारसी
* पं. धनेन्द्र शुक्ला सामाजिक कार्यकर्त्ता भोपाल
इस वर्ष के समाज के सर्वोच्य नारी सम्मान 'समाज मणि' से अंलकृत होंगी
* स्व.कमल किशोरी मिश्रा, स्मृति 'समाज मणि' सम्मान - श्रीमती सविता तिवारी शिक्षिका
* डॉ अरुणा पाठक प्रसिद्ध कवियत्री रीवा
* सुश्री आभा दुबे सामाजिक साहित्यिक धार्मिक कार्यों में अग्रणी
'युवा प्रतिभा सम्मान ' से इस वर्ष अलंकृत होगें
+ कु. शची गौतम – मेधावी विद्यार्थी
समत्व समत्वम् सम्मान – म. प्र. यादव महासभा
स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।
