सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे चार दोस्त, गंभीर रूप से घायल एक साथी को अस्पताल में कराया गया भर्ती - khabarupdateindia

खबरे

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे चार दोस्त, गंभीर रूप से घायल एक साथी को अस्पताल में कराया गया भर्ती


रफीक खान
मध्य प्रदेश तथा राजस्थान बॉर्डर पर स्थित नया गांव के पास बिजी रात एक कर ट्रक में जा घुसी। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। चारों दोस्त सांवरिया जी के दर्शन कर लौट रहे थे। मरने वालों की पहचान मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ निवासियों के रूप में की गई है। यह कार नया गांव बैरियर फाटक के पास अचानक बेकाबू हुई और उसके परखच्चे उड़ गए। Four friends were returning after visiting Sanwariya Seth; one of them was seriously injured and admitted to the hospital.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मृतकों की पहचान मल्हारगढ़ निवासी युवा व्यवसायी पिंकेश मांदलिया, उनके साथी भारत मोरी (डांगी) और लसूड़िया कदमाला निवासी गोवर्धन लसूड़िया के रूप में हुई है, वहीं भैंसाखेड़ा निवासी राय सिंह पिता गोरा कछावा गंभीर रूप से घायल हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि सांवलिया सेठ मंदिर में ली गई एक सेल्फी पिंकेश और गोवर्धन के लिए आखिरी साबित हुई।