पन्ना टाइगर रिजर्व में खूनी संघर्ष, वन कर्मियों को घेर कर मारा, बीट गार्ड और सहायक अस्पताल में भर्ती - khabarupdateindia

खबरे

पन्ना टाइगर रिजर्व में खूनी संघर्ष, वन कर्मियों को घेर कर मारा, बीट गार्ड और सहायक अस्पताल में भर्ती


रफीक खान 

पन्ना टाइगर रिजर्व में पेट्रोलिंग कर रहे वन कर्मियों पर तस्करों ने घेर कर हमला किया। लाठी, लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार किए गए। घटना में बीट गॉर्ड और सहायक को गंभीर रूप से घायल होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल 2 वन कर्मियों के घायल होने की खबर मिली है। पूछताछ के बाद और खुलासा हो पाएगा। उधर घटना को अंजाम देने के बाद जंगल के तस्कर भागने में कामयाब रहे हैं।Bloody clash in Panna Tiger Reserve; forest personnel surrounded and killed; beat guard and assistant hospitalized.

 जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि जिस टाइगर रिजर्व में परिंदा भी पर नहीं मार सकता, वहां आधा दर्जन हमलावर कुल्हाड़ी लेकर घूम रहे हैं और सरेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ​फिलहाल, दोनों घायल जिला अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों पर FIR तो दर्ज कर ली है, लेकिन सवाल वही है जंगल के रखवालों का रखवाला कौन? जंगल की यह रखवाली खाने को तो खाकी वर्दी पहनते हैं। कंधों पर सितारे भी लगाते हैं लेकिन जंगल और अपनी सुरक्षा के लिए उन्हें एक अदद पिस्टल तक की व्यवस्था और मंजूरी नहीं है। इस बात को लेकर सरकारों ने कभी चिंता नहीं की। उल्टा बनकर्मियों ने अनेक बार मांग की जिस पर भी कोई निर्णय नहीं लिया जा सका।