मछुआरों ने बचाई ड्राइवर की जान, अस्पताल में कराया गया भर्ती, आधी रात को करीब 1:30 बजे हुई घटना - khabarupdateindia

खबरे


Monday, 15 December 2025

मछुआरों ने बचाई ड्राइवर की जान, अस्पताल में कराया गया भर्ती, आधी रात को करीब 1:30 बजे हुई घटना


रफीक खान
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित मोरटक्का पुल पर हाईवे की टक्कर से एक कर उचट कर नर्मदा नदी में जा गिरी। इसी हाईवा से एक और कार भी टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दोनों घटनाओं में कितने लोग प्रभावित हुए, इसका खुलासा अधिकृत तौर पर नहीं हो पाया है। नर्मदा नदी में गिरी कार के ड्राइवर को मछुआरों ने बचा लिया है। इसी दावे के साथ मछुआरे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना आधी रात को लगभग 1:30 बजे होना बताई जा रही है। पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलता रहा है।
Fishermen saved the driver's life, he was admitted to the hospital. The incident occurred at around 1:30 am.

ऐसा कहा जा रहा है कि एक हाईवा ने सामने से आ रही कार को टक्कर मारी, जिससे कार रेलिंग तोड़कर नदी में जा गिरी। मौके पर मौजूद मछुआरों ने तुरंत कार का गेट खोलकर ड्राइवर को बाहर निकाला। टक्कर के बाद एक और कार हाईवा से टकरा गई। घटना के पीछे डंपर चालक को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।