SIT और क्राइम ब्रांच ने स्टेशन पहुंची ट्रेन को घेर कर उतारा, फिर कोर्ट में पेश किया, पत्नी की भी होगी गिरफ्तारी - khabarupdateindia

खबरे

SIT और क्राइम ब्रांच ने स्टेशन पहुंची ट्रेन को घेर कर उतारा, फिर कोर्ट में पेश किया, पत्नी की भी होगी गिरफ्तारी


रफीक खान
उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी रहे अमिताभ ठाकुर को क्राइम ब्रांच तथा एसआईटी ने गिरफ्तार किया है। उनकी यह गिरफ्तारी देवरिया जिले में पुलिस अधीक्षक रहते हुए एक जालसाजी के मामले में की गई है। पुलिस ने लखनऊ से दिल्ली जाते समय शाहजहांपुर स्टेशन पर ट्रेन को घेर कर उन्हें अपने शिकंजे में लिया। उसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में आईपीएस अधिकारी रहे अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर को भी आरोपी बनाया है। उनकी गिरफ्तारी भी किसी भी समय हो सकती है।The SIT and Crime Branch surrounded the train that had reached the station and took it off, then produced it in court, the wife will also be arrested.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि लखनऊ जनपद के तालकटोरा थाना क्षेत्र स्थित आवास विकास कालोनी के रहने वाले संजय शर्मा ने 12 सितंबर 2025 को राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव सहित अन्य उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया था की 1999 में अमिताभ ठाकुर पुलिस अधीक्षक देवरिया के पद पर रहते हुए छल से सरकारी संपत्ति हड़पने का अपराध किया है। अमिताभ ठाकुर ने शासकीय प्लाट अपनी पत्नी नूतन ठाकुर के नाम ले लिया उन्होंने विक्रय अभिलेख में अपनी पत्नी का नाम नूतन देवी और पति का नाम अजिताभ ठाकुर लिखवाया। बाद में उसे बड़ी रकम लेकर बेच दिया जबकि उक्त प्लाट को उन्हें बेचने का कोई अधिकार नहीं था। मामले की प्रथम सूचना रिपोर्ट थाना कोतवाली देवरिया में अपराध संख्या 1021 /2025 पर दर्ज हुई। लेकिन विवेचना शासन के निर्देश पर एसआइटी लखनऊ को अंतरित हो गई। पूर्व आईपीएस तथा वर्तमान में आजाद सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर पुलिस अधीक्षक पद पर रहते हुए धोखाधड़ी से अपनी पत्नी नूतन ठाकुर के नाम जमीन हड़पने के आरोप में जेल भेज दिए गए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी की अदालत नें आरोपित को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।सीजेएम के ढांढस बधाने पर कहे, हुजूर जेल में मेरी हत्या हो जाएगी, मुझे बचा लीजिए। मुझे 45 मिनट का समय दीजिए मैं अपनी पूरी बात आपको लिख कर देना चाहता हूं। पता नहीं कल जीवित बचूं या नहीं।