TI से लेकर सीनियर पुलिस ऑफीसरों तक को हुस्न के जाल में फंसाती थी लेडी कांस्टेबल, SHO की मौत से हुआ खुलासा - khabarupdateindia

खबरे

TI से लेकर सीनियर पुलिस ऑफीसरों तक को हुस्न के जाल में फंसाती थी लेडी कांस्टेबल, SHO की मौत से हुआ खुलासा


रफीक खान
उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में कुठोंद थाने के प्रभारी की मौत के बाद पुलिस के सामने ऐसे खुलासे हुए हैं, जिसने पूरे सिस्टम को हिला कर रख दिया है। एक लेडी कांस्टेबल अपने हुस्न के जाल में थानेदारों से लेकर सीनियर पुलिस ऑफीसरों तक को लगातार फसाती रही। हनी ट्रैप के इस खेल में जमकर ब्लैकमेलिंग हुई। करोड़ों रुपए लुटे गए। सब कुछ ढका हुआ चलता रहा। लेडी कांस्टेबल के रिलेशन पर कभी कोई उंगली नहीं उठाई गई। जैसे ही एक पुलिस इंस्पेक्टर ने खुद को गोली से उड़ाया, वैसे ही लेडी कांस्टेबल रडार पर आ गई और हिरासत में लेने के बाद उसने खुद कई राजों को उगल डाला। The lady constable used to trap everyone from TI to senior police officers in her web of beauty, the SHO's death revealed.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसके करीब 14 थाना प्रभारियों से संबंध रहे हैं। इनमें कई दरोगा, इंस्पेक्टर और एक राजपत्रित अधिकारी भी शामिल बताया जा रहा है। जांच टीम को उसके मोबाइल से 3 दिनों में 109 कॉल के रिकॉर्ड मिले हैं, जिनमें अधिकांश वीडियो कॉल इंस्पेक्टर राय को किए गए थे। मीनाक्षी को पहले भी कई पुलिसकर्मियों द्वारा सोना (गोल्ड) और मोबाइल फोन गिफ्ट किए जाने की बात सामने आई है। इससे पहले उसने बरेली में एक सिपाही को बलात्कार के केस में जेल भेजने का उल्लेख भी पूछताछ में किया है। पिछले पांच वर्षों में मीनाक्षी ने लगभग 11 सिम कार्ड बदले, जबकि वर्तमान में पुलिस ने 4 सक्रिय सिम बरामद की गईं हैं।