रफीक खान
मध्य प्रदेश के सतना जिले में रहने वाले हिस्ट्री सीटर भाजपा नेता, भाजपा पार्षद पति को चाकू की नोक पर रेप के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार तो कर लिया लेकिन महिला ही पलट गई। अब महिला ने अपने नए बयान में कहा है कि उसके साथ दुष्कर्म नहीं बल्कि छेड़छाड़ की घटना हुई। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है लेकिन इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर महिला ने पहले झूठ क्यों बोला? और बाद में महिला किन परिस्थितियों में अपने बयान से पलट गई? The police also had to change the sections. An investigation is underway into why the woman turned hostile regarding her councillor husband.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि रामपुर बाघेलान में भाजपा पार्षद के पति अशोक सिंह पर हाल ही में एक महिला ने रेप का आरोप लगाया था। महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि, भाजपा पार्षद ने चाकू की नोक पर रेप करने और उसका वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप लगाया था लेकिन, अब इस मामले ने नया मोड़ आ गया। थाने पहुंचकर पीड़िता ने पुलिस को दिए नए बयान में कहा कि, उसके साथ दुष्कर्म नहीं हुआ, बल्कि आरोपी ने सिर्फ उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील बातें की थीं। पीड़िता के इस बदले हुए बयान के आधार पर पुलिस ने धाराएं बदलते हुए आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 (महिला की गरिमा भंग करना), 75(2) (यौन उत्पीड़न), 79 (शब्द या इशारे से अपमान), 296(1) (अश्लील कृत्य) और 351(3) (धमकी देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षा भी मुहैय्या कराई है। पुलिस जांच में ये भी सामने आया कि, भाजपा नेता अशोक सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है। साल 1996 से अब तक उसके खिलाफ कुल 9 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं।
